तापसी पन्नू ने बताया कब करेंगी शादी, कहा- 'किसी ऐसे शख्स के साथ तो नहीं करूंगी जिसके साथ मेरे मां-पापा...'
तापसी पन्नू ने बताया कब करेंगी शादी, कहा- 'किसी ऐसे शख्स के साथ तो नहीं करूंगी जिसके साथ मेरे मां-पापा...'
मुंबई, 08 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अपनी फिल्म हसीन दिलरुबा को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में तापसी पन्नू ने बताया है कि रियल लाइउ में उनकी शादी को लेकर क्या योजना है। तापसी पन्नू ने कहा है कि वह किसी भी ऐसे शख्स के साथ शादी नहीं करेंगी, जिनको उनके माता-पिता पसंद नहीं करते हैं, या उनके माता-पिता उनके साथ ठीक नहीं हो। एक्ट्रेस तापसी पन्नू फिलहाल पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी और कोच माथियास बो को डेट कर रही हैं।
Recommended Video

तापसी पन्नू ने कहा- 'मेरे ब्वॉयफ्रेंड को पता है कि मैं...'
एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए, तापसी पन्नू ने कहा, ''मैं कभी भी ऐसे व्यक्ति से शादी नहीं करूंगी, जिसको लेकर मेरे माता-पिता ओक ना हो। या फिर जिसको मेरे माता-पिता पसंद नहीं करते हों। मैंने हमेशा जिसको भी डेट किया, जो भी मेरे आज तक ब्वॉयफ्रेंड रहे हैं, मैंने सबको ये बात खुल कर बताई है कि शादी में मेरे माता-पिता कितना महत्व रखते हैं।''

तापसी बोलीं- टाइमपास करने में कोई दिलचस्पी नहीं
तापसी पन्नू ने कहा, ''मैं हमेशा सिर्फ उसी रिलेशनशिप या रिश्ते पर फोकस करती हूं, समय लगाती हूं, जिसका कोई भविष्य है। मुझे टाइम पास करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। तापसी पन्नू ने बताया कि उनके माता-पिता चाहते हैं कि वह जल्दी से शादी कर लें। तापसी ने कहा, मेरे माता-पिता को ये चिंता है कि मैं कहीं शादी ही ना करूं। वो चाहते हैं कि मैं जल्द से जल्द शादी कर लूं।

कब करेंगी तापसी पन्नू शादी?
हाल ही में ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू तापसी पन्नू ने बताया कि शादी को लेकर उनकी क्या प्लानिंग है। तापसी ने कहा, ''मुझे अभी अपने प्रोफेशनल करियर में एक बेंचमार्क तक पहुंचना है। एक बार मैं अपने करियर के सेट बेंचमार्क तक पहुंच गई तो मैं शादी के बारे में प्लानिंग करूंगी। एक साल 5-6 की जगह 2-3 फिल्में करूंगी। तभी मेरे पास मेरी पर्सनल लाइफ के लिए वक्त होगा। फिलहाल मैं अपने करियर पर फोकस करना चाहती हूं।''

तापसी की फिल्म 'हसीन दिलरुबा' बॉलीवुड सेलेब्स को आई पसंद
तापसी पन्नू की फिल्म 'हसीन दिलरुबा' पिछले हफ्ते शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म 'हसीन दिलरुबा' बॉलीवुड सेलेब्स को भी पसंद आ रही है। कई बी-टाउन सेलिब्रिटी ने फिल्म को लेकर पोस्ट किया है। एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा, दीया मिर्जा, रकुल प्रीत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फिल्म की सराहना की है। फिल्म हसीन दिलरुबा में तापसी के अलावा विक्रांत मेस्सी और हर्षवर्धन लीड रोल में हैं।
तापसी पन्नू की अपकमिंग फिल्म है,'लूप लपेटा', 'रश्मि रॉकेट', 'शाबाश मिठू', 'दोबारा' और 'वो लड़की है कहां'।












Click it and Unblock the Notifications