फिल्मों में बॉलीवुड एक्टर्स को ज्यादा फीस मिलने से खफा हैं तापसी पन्नू, बोलीं- मेरे जीवित रहने तक...
नई दिल्ली। बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने दावा किया कि फिल्मों में काम करने वाले पुरष और महिला कलाकारों को एक समान भुगतान नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में मेल एक्टर के मुकाबले फीमेल एक्ट्रेस को कहीं कम भुगतान किया जाता है। तापसी पन्नू ने यह बयान गोवा में चल रहे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) के 50वें संस्करण के दौरान दिया। तापसी ने कहा कि अभी महिला कलाकारों को काफी लंबा सफर तय करना है।

अभिनेत्रियों की सैलरी पर खुलकर की बात
आईएफएफआई में तापसी ने कहा कि, बॉलीवुड में एक अभिनेत्री को जितना भुगतान किया जाता है वह उसी फिल्म में काम कर रहे पुरुष एक्टर के भुगतान का आधा भी नहीं होता। तापसी ने बताया कि कई बार तो हमें मिलने वाली राशी पुरुष एक्टर के मुकाबले एक चौथाई भी नहीं होती। अपने हजिर जवाबी को लेकर जानी जानें वाली तापसी पन्नू ने इस मामले में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि, जितना एक महिला प्रधान फिल्मों का बजट होता है उतना तो लीड एक्टरों की आधी तनख्वाह होती है। इमानदारी से कहूं तो उससे भी कम होता है।

जनता कम कर सकती है ये भेदभाव
महिला अभिनेत्रियों को उनके काम के एवज में किए जा रहे भुगतान का मुद्दा उठाते हुए तापसी पन्नू ने कहा कि अभी वह दिन काफी दूर है जब एक्ट्रेस को भी एक्टरों के बराबर सैलरी मिला करेगी। उन्होंने कहा कि मुझे आशा है मेरे जीवित रहने तक इसमें बदलाव आएगा और ऐसा तभी होगा जब जनता महिला प्रधान फिल्मों को देखने पब्लिक थियेटरों में जाएगी। सिर्फ फिल्म ही है जो इस गड्ढे को भर सकती है।

'सांड की आंख' में दिखी थीं तापसी पन्नू
तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की फिल्म सांड की आंख रिलीज हुई है। फिल्म में चंद्रो और प्रकाशी की कहानी को दिखाया गया है, जोकि सबसे बूढ़ी शार्प शूटर हैं। इन दोनों ही महिलाओं को शूटर दादी, रिवॉल्वर दादी के नाम से जाना जाता है। दिलचस्प बात यह है कि दोनों की उम्र 86 वर्ष के आसपास है। दोनों ही महिलाओं ने लंबे समय तक निशानेबाजी में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। दोनों शूटर महिलाओं ने 1999-2016 के बीच कुल 25 नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप जीती थी।












Click it and Unblock the Notifications