सीरिया की सेना का दावा मार गिराया इजरायल का लड़ाकू विमान और ड्रोन
सीरिया। सीरिया की सेना ने इजरायल का एक युद्धक विमान और ड्रोन को मार गिराया है। सीरिया के सरकारी मीडिया के मुताबिक सीरिया की सेना ने इजरायली हमले के दौरान क्वेनइतरा में इजरायली बॉर्डर के नजदीक जवाबी हमला किया।

सीरिया की न्यूज एजेंसी साना के मुताबिक इजरायल की सेना सीरिया में विद्रोहियों की मदद कर रहे थे। इसके बाद उनके खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल की सेना को जवाब दिया।
सीरियाई मीडिया के मुताबिक इजरायल ऐसे काम कर रहा है जिससे विद्रोहियों को मदद मिल रही है।
वहीं सीरिया की इस कार्रवाई के बाद इजरायल की सेना ने कहा कि सीरिया की तरफ से गोलन में गई बमबारी के बाद हमारी सेना ने जवाबी कार्रवाई की थी।
मंगलवार को इजरायल के विमानों ने सीरिया के कई ठिकानों पर बमबारी की थी। यह बमबारी ठीक उस समय की गई, जब कुछ घंटे पहले ही अमेरिका और रूस के बीच सीरिया में सीजफायर को लेकर बात नहीं बन पाई।
इजरायल की तरफ से की गई बमबारी में कितने लोग मारे गए हैं, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।












Click it and Unblock the Notifications