'जिंदगी आसान नहीं', बारिश में भीगते डिलीवरी ब्वॉय का ये वीडियो देखकर नम हो जाएंगी आंखें! Video

नई दिल्ली, 27 जुलाई: चिलचिलाती धूप हो, सर्द रात हो या मानसून की बारिश, वो एक शख्स जो आपकी सेवा के लिए हर वक्त तैयार है, वो है फूड डिलीवरी ब्वॉय। आपके ऑर्डर देते ही डिलीवरी ब्वॉय अपने काम पर निकल जाता है, चाहें गर्मी हो या सर्दी, धूप हो या बारिश आपका ऑर्डर आप तक पहुंचाता है। ऐसे ही एक डिलीवरी ब्वॉय की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। बारिश में भीगता एक स्विगी डिलीवरी ब्वॉय रेड लाइट पर खड़ा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर हर किसी की आंखें नम हो जाएंगी।

जोरदार बारिश में भीगता रहा डिलीवरी ब्वॉय, VIDEO वायरल

जोरदार बारिश में भीगता रहा डिलीवरी ब्वॉय, VIDEO वायरल

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्विगी डिलीवरी ब्वॉय ट्रैफिक पॉइंट पर सिग्नल ग्रीन होने का इंतजार कर रहा है। जोरदार बारिश हो रही है और शरीर पर रेनकोट भी नहीं है। भीगते हुए ट्रैफिक खुलने का इंतज़ार कर रहा है, ताकि जल्द से जल्द ऑर्डर डिलीवर किया जा सके। दिनेश कोम्मा नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने ये वीडियो शेयर किया। वीडियो को करीब 5 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। हालांकि, ये वीडियो कहां का इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है।

वीडियो देखकर भावुक हो गए लोग, कहा- जिंदगी आसान नहीं...

वीडियो देखकर भावुक हो गए लोग, कहा- जिंदगी आसान नहीं...

डिलीवरी ब्वॉय के काम के प्रति समर्पण और लगन को देखकर लोग भावुक हो गए हैं। सोशल मीडिया पर डिलीवरी ब्वॉय को जमकर तारीफ मिल रही है। एक यूजर ने लिखा, 'हर कोई अपनी जिंदगी में लड़ रहा है और हमें हमेशा एक फाइटर का सम्मान करना चाहिए।' ये अन्य यूजर ने लिखा, 'जिंदगी आसान नहीं होती'। सोशल मीडिया पर ऐसे तमाम किस्से, कहानियां, तस्वीरें और वीडियो मौजूद हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि जिंदगी तो हर किसी के लिए मुश्किल है, पर जो इन परेशानियों को पीछे छोड़ हौसले को बुलंद रखकर अपना काम करता चलता है, एक दिन मंजिल उसी को मिलती है।

शेख़ अब्दुल सत्तार की कहानी

शेख़ अब्दुल सत्तार की कहानी

बीते दिनों शेख़ अब्दुल सत्तार की प्रेरणादायक कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। अब्दुल सत्तार डिलीवरी ब्वॉय के तौर पर काम करते थे। कोविड के दौरान लॉकडाउन में पढ़ाई के साथ-साथ घर चलाने के लिए ये काम ढूंढा था, लेकिन अब उनकी पढ़ाई रंग लाई। उन्होंने अपनी कहानी शेयर करते हुए लिखा, पिता कॉनट्रैक्ट वर्कर हैं। घर चलाने के लिए वे जल्द से जल्द नौकरी करना चाहते थे।

काम के साथ-साथ की पढ़ाई

काम के साथ-साथ की पढ़ाई

अब्दुल ने बताया था कि डिलीवरी ब्वॉय का काम करते हुए काफी कुछ सीखा। एक दिन किसी ने कोडिंग सीखने की एडवाइस दी। दोस्त से एक कोर्स के बारे में पता चला और कोर्स ज्वॉइन कर लिया। शाम 6 बजे से रात के 12 बजे तक वे डिलीवरी करते। पॉकेट मनी से वे घर की छोटी-मोटी ज़रूरतें पूरी की।

डिलीवरी ब्वॉय बना सॉफ्टवेयर इंजीनियर

डिलीवरी ब्वॉय बना सॉफ्टवेयर इंजीनियर

अब्दुल ने बताया कि वह धीरे-धीरे कोडिंग सीख गए और वेब एप्लीकेशंस बनानी भी शुरू कर दी। कुछ प्रोजेक्ट्स में काम करने के बाद उन्होंने विभिन्न कंपनियों में काम करना शुरू किया। अब्दुल की मेहनत रंग लाई और एक मल्टीनेशनल कंपनी में बतौर सॉफ़्टवेयर इंजीनियर उन्हें नौकरी मिल गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+