बाजार में नहीं है Swiggy और Zomato में कंपटीशन, दोनों सीईओ के बीच हुई बातचीत वायरल
नई दिल्ली, 03 जनवरी: देश में कोरोना वायरस और ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रकोप को देखते 31 दिसंबर की रात को बाहर होने वाली न्यू पार्टी के इवेंट पर सरकार की ओर से रोक लगा दी गई थी। ऐसे में लोगों ने घरों पर रहकर ही नए साल का जश्न मनाया और घर में ही पार्टी करते हुए बाहर से खाने का ऑर्डर किया। इसकी वजह से ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो पर ऑर्डर की बाढ़ आ गई, जिसके चलते एक ही दिन में इसका आंकड़ा पहली बार 25 लाख के पार पहुंच गया। इन ऑर्डर के नंबर्स को जोमैटो के सीआईओ दीपिंदर गोयल 31 दिसंबर को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया, जिसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि बिजनेस कॉम्पिटीटर जोमैटो और स्विगी के सीईओ ट्वीटर पर एक साथ आ गए, जिसको सोशल मीडिया पर यूजर्स ने खूब पसंद किया।

स्विगी के सीईओ श्रीहर्ष माजेटी ने किया ट्वीट
दरअसल, जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते हैं, जबकि स्विगी के सीईओ श्रीहर्ष मजेटी ट्विटर पर इतनी हलचल नहीं दिखाते, लेकिन नए साल की रात को स्विगी के सीईओ श्रीहर्ष माजेटी ने ट्वीट करते हुए अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलने का फैसला किया। उन्होंने लिखा स्विगी पर NYE (न्यू ईयर इवनिंग) की खबरों को साझा करने के लिए आज मेरे आराम क्षेत्र (मेरी ट्विटर गुफा) से बाहर निकलने का प्लान है।

Zomato vs Swiggy! करते हुए किया पोस्ट
इसके बाद एक पत्रकार की एंट्री होती है, जिसने दोनों फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के सीईओ को टैग करते हए अपने बात लिखी, जिसके बाद ट्विटर पर उनकी बातें शुरू हो गई। स्विगी के सीईओ श्रीहर्ष मजेटी के ट्वीट पर जर्नलिस्ट चंद्रा आर श्रीकांत ने रिट्वीट करते हुए दोनों सीईओ का टैग करते हुए लिखा कि "Zomato vs Swiggy! दोनों आप सामने लाओ कि आज रात आप दोनों क्या खा रहे हैं?

दोनों सीईओ के बीच हुई मजेदार बातचीत
जिसका आंसर देते हुए मेजेटी ने बताया कि यह कंपटीशन सही नहीं है, क्योंकि अभी हम सिर्फ काम करना सीख रहे हैं। फिर उसके जवाब में जोमैटो के सीईओ गोयल ने लिखा कि आप कमाल करोगे! चलिए, करते हैं। इसके बाद मैजेटी ने GIF में उसका जवाब दिया, स्विगी और जोमैटो के सीईओ के बीच ट्विटर पर हुई इस बातचीत को बहुत 'लाइक्स' भी मिले। यूजर्स ने उनका बातचीत के इस तरीके को काफी पसंद किया।

31 दिसंबर की रात का जानिए बिजनेस
बता दें कि गोयल द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार 31 दिसंबर को Zomato पर 91 करोड़ से ज्यादा रुपए के ऑर्डर मिले। इस बीच स्विगी ने भी 31 दिसंबर की रात 20 लाख ऑर्डर को पार कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications