सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान में ऐसे नागरिकों के लिए की दिवाली पर 'विशेष उपहार' की घोषणा
नई दिल्ली। एक दिन पहले विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग को एक पाकिस्तानी बच्चे को भारत में इलाज के वास्ते वीजा जारी करने का निर्देश दिया था। अब खुद सुषमा ने ट्वीट कर कहा है कि सरकार पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के लोगों को भारत में मेडिकल के लिए वीजा देगी। पिछले कई समय से पाकिस्तानी नागरिक भारत में बीमारी का इलाज करवाने के लिए सुषमा स्वराज से गुहार लगा चुके हैं।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा, 'दिवाली के इस शुभ अवसर पर भारत आज लंबित पड़े सभी योग्य मामलों में मेडिकल वीजा प्रदान करेगा'। मानवीय सद्भाव जारी रखते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान को दिवाली के मौके पर शानदार गिफ्ट दिया हैं। हाल ही में पिछले कुछ वक्त से भारत में इलाज के लिए पाकिस्तानी नागरिकों की संख्या बढ़ी है।
इससे पहले भी सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा था कि एक अन्य पाकिस्तानी महिला के लिए भी मेडिकल वीजा मंजूर कर दिया गया। वह भारत में लीवर की सर्जरी करवाना चाहती है। महिला मरीज रफीक मेमन के बेटे ने अपनी मां के वास्ते वीजा के लिए सुषमा स्वराज से दखल का अनुरोध किया था।
दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव होने के बावजूद भी सुषमा स्वराज ने कई बार पाकिस्तानियों का दिल जीता है। सुषमा स्वराज ने सोशल मीडिया के माध्यम से कई पाकिस्तानी नागरिकों की मदद की है।












Click it and Unblock the Notifications