दिल्ली के नामी स्कूल में सफाईकर्मी ने किया 5 साल की मासूम से रेप, 20 साल से करता था नौकरी

नई दिल्ली। दिल्ली में एक विदेशी महिला के साथ गैंगरेप की वारदात के दो दिनों बाद अब 5 साल की मासूम से हैवानियत का मामला सामने आया है। दक्षिणी दिल्ली के एक नामी प्राइवेट स्कूल में सफाईकर्मी द्वारा इस मासूम के साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। ये मामला तब सामने आया जब तीन अन्य छात्राओं के परिजनों ने इसकी शिकायत करते हुए कहा कि उनके बच्चियों का सफाईकर्मी ने यौन शोषण किया है।

sweeper physically assaults 5 yrs old minor in south delhi school

साल 2008 से ही इस नामी स्कूल में काम करने वाले सफाईकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सफाईकर्मी तीन बच्चियों का पिता है और स्कूल के पास के इलाके में ही वह रहता है। डीसीपी-साउथ विजय कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ यौन शोषण की कई शिकायतें सामने आई हैं। वहीं, काउंसलिंग के बाद उस बच्ची ने बताया कि स्कूल के ही स्वीपर ने उसके साथ कई बार गलत काम किया।

पुलिस स्कूल प्रबंधन को नोटिस भेज रही है ताकि पता चल सके कि उन्हें पहले भी उस सफाईकर्मी के खिलाफ कोई शिकायत मिली थी या नहीं। विजय कुमार ने कहा कि स्कूल प्रबंधन से इस बात का जवाब भी मांगा जाएगा कि लेडी वॉशरूम में पुरुष सफाईकर्मी को जाने क्यों दिया जाता था। पुलिस ने बताया कि जब बच्ची के पेट में दर्द हुआ तो इसके बारे में उसने अपनी मां को बताया। मां ने जब बार-बार पूछा तो इस घटना का खुलासा हुआ।

इसके बाद परिजनों ने पुलिस में यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई। मेडिकल जांच में भी बच्ची का यौन शोषण किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एनजीओ की मदद से स्कूल के अन्य बच्चों की काउंसलिंग भी कराई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+