'अगर रक्षक ही भक्षक बन जाएं तो...' बच्ची के यौन शोषण मामले को लेकर भड़क उठीं स्वाति मालिवाल

Delhi girl molestation case: दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी पर महीनों तक एक बच्ची के यौन शोषण का आरोप लगा है। जब से मामला सामने आया, हर ओर बवाल मचा हुआ है। इस बीच हाल ही में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने ट्वीट शेयर करते हुए दिल्ली में महिला एवं बाल विकास विभाग में Deputy Director के पद पर बैठे एक सरकारी अफ़सर को लेकर ट्वीट किया है।

क्या बोलीं स्वाति मालिवाल?
मालिवाल ने कहा कि इस अफसर पर बच्ची से यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने अभी तक उसको अरेस्ट नहीं किया है। दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। जिसका काम बेटियों की सुरक्षा करना था वही भक्षक बन जाये तो लड़कियां कहां जाए! जल्द गिरफ़्तारी होनी चाहिए।

Swati maliwal

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ये पूरा मामला है उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी का, जहां दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के एक डिप्टी डायरेक्टर पर 12वीं क्लास की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर बार-बार बलात्कार करने का आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक, जब अधिकारी महीनों तक बालिका का शोषण करता रहा तो वो गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसपर गर्भपात कराने का भी दबाव डाला।

पत्नी ने दिया पति का साथ
पुलिस सूत्रों ने न्यूज एजेंसी एएनआई को जानकारी दी कि आरोपी अधिकारी ने अपनी पत्नी की मदद से कई महीनों तक अपने ही दोस्त की एक नाबालिग बेटी के साथ रेप किया। पुलिस ने कहा कि उसकी पत्नी ने भी उसका इस कुकृत्य में साथ दिया। ऐसे में उसके खिलाफ भी धारा 120-बी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

आरोपी की कैसे हुई छात्रा से मुलाकात?
बताते चलें कि 12वीं की छात्रा की मुलाकात आरोपी से एक चर्च में हुई थी। 2020 में पिता की मौत के बाद बच्ची डिप्रेशन में आ गई। शख्स ने इस बहाने उससे दोस्ती कर ली और फिर बाद में उसे अपने घर ले आया। इसके बाद उसने बार-बार उसका रेप किया। फिर जब वो गर्भवती हो गई तो शख्स ने पूरी बात अपनी पत्नी को बताई। सबसे हैरान करने वाली बात है कि पत्नी ने भी इस काम में उसका पूरा साथ दिया और उसका गर्भपात करवा दिया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने इस घटना के संबंध में उसका बयान दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी और उसकी बीवी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376(2)(F), 506, 509,323,313,120B और 34 व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+