क्या BJP के इशारे पर स्वाति मालीवाल ने किया ये सबकुछ? अब खुद सांसद ने बताई सच्चाई, धमकी भी दे डाली

Swati Maliwal assault case: दिल्ली से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल इन दिनों काफी चर्चा में हैं। स्वाति मालीवाल ने कुछ दिन पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक विभव कुमार पर सीएम आवास पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवाई है।

दिल्ली पुलिस ने बिभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले पर आम आदमी पार्टी (AAP) का कहना है स्वाति मालीवाल ने ये सबकुछ भाजपा के इशारे पर किया है, ये भाजपा की साजिश है। आप पार्टी पिछले कुछ दिनों से स्वाति पर ये आरोप लगा रही है। अब स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर पलटवार किया है।

Swati Maliwal assault case

इन हालिया घटनाक्रमों ने खासकर देश में चल रहे लोकसभा चुनावों के दौरान आप के बीच संबंधों में खटास ला दी है और स्वाति को सुर्खियों में भी ला दिया है।

स्वाति मालीवाल ने कहा- 'दिल्ली के मंत्री झूठ फैला रहे कि...'

स्वाति मालीवाल ने कहा, ''कल से दिल्ली के मंत्री झूठ फैला रहे है कि मुझपे भ्रष्टाचार की FIR हुई है इसलिए भाजपा के इशारे पर मैंने ये सब किया। ये FIR 8 साल पहले 2016 में हो चुकी थी जिसके बाद मुझे सीएम और एलजी दोनों ने दो बार मुझे महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया। केस पूरी तरह फर्जी है जिस पर डेढ़ साल से माननीय हाई कोर्ट ने रोक लगाया हुआ है, जिन्होंने माना है कि पैसे का कोई लेन देन नहीं हुआ है।''

'पहले मैं लेडी सिंघम में थी और आज अब BJP एजेंट बन गई'

स्वाति मालीवाल ने आगे कहा, ''बिभव कुमार के खिलाफ कंप्लेंट देने तक मैं इनके हिसाब से 'लेडी सिंघम' थी और आज BJP एजेंट बन गई? पूरी ट्रोल आर्मी मुझपे लगा दी गई सिर्फ इसलिए क्योंकि मैंने सच बोला। पार्टी के सभी लोगों को फोन करके बोला जा रहा है, स्वाति की कोई पर्सनल वीडियो है तो भेजो, लीक करनी है।''

स्वाति ने कहा- 'मेरे रिश्तेदारों की जान खतरे में डाल रहे हैं'

स्वाति मालीवाल ने आगे कहा, ''मेरे रिश्तेदारों की गाड़ियों के नंबर से उनकी डिटेल ट्वीट करवाकर उनकी जान खतरे में डाल रहे हैं। खैर, झूठ ज्यादा देर तक टिक नहीं पाता है। लेकिन सत्ता के नशे में किसी को नीचा दिखाने के जुनून में ऐसा न हो जाये की जब सच सामने आये तो अपने परिवारों से भी नजरे न मिला पाओ। तुम्हारे हर फैलाए झूठ के लिए तुम्हें कोर्ट लेके जाऊंगी!''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+