बदसलूकी के बाद भी क्यों 2 दिन शांत रहीं स्वाति मालीवाल? फिर ऐसा क्या देख लिया कि पुलिस को बता दिया पूरा सच

Swati Maliwal assault Case: आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ सीएम आवास के अंदर मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। स्वाति मालीवाल ने FIR में कहा है कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास में 13 मई को केजरीवाल के करीबी सहयोगी और पूर्व पीएस बिभव कुमार ने उनके साथ मारपीट की है।

दिल्ली पुलिस ने आरोपी बिभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार (17 मई) को स्वाति के मजिस्ट्रेट के सामने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान भी दर्ज करवाए गए हैं। इस मुद्दे को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है।

Swati Maliwal assault Case

इसी बीच कई लोग स्वाति मालीवाल के घटना के बाद चुप्पी साधने पर भी सवाल उठा रहे हैं। कई लोगों ने सवाल उठाए हैं कि आखिर 13 मई को जब सीएम आवास में उनके साथ बदसलूकी हुई तो, उन्होंने FIR करवाने में इतना वक्त क्यों लिया?

आखिर क्यों 2 शांत रहने के बाद FIR करवाई स्वाति मालीवाल ने?

आजतक में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, स्वाति मालीवाल के करीबी सूत्रों ने जानकारी दी है कि सीएम अरविंद केजरीवाल को 16 मई को लखनऊ एयरपोर्ट पर बिभव कुमार के साथ देखकर ही स्वाति भड़की थीं। बिभव को केजरीवाल के साथ देखने के बाद ही स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को बुलाकर एफआईआर दर्ज कराने का फैसला लिया।

Swati Maliwal assault Case

सूत्रों के हवाले से यह भी कहा जा रहा है कि स्वाति मालीवाल इसलिए भी शांत थीं क्योंकि पहले आप सांसद संजय सिंह ने उन्हें कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया था। संजय सिंह ने 14 मई को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा भी था कि वह बिभव कुमार के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

लेकिन स्वाति मालीवाल को सबसे बड़ा झटका तब लगा, जब उन्होंने इतना कुछ होने के बाद भी बिभव को सीएम केजरीवाल के साथ देखा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यही वजह है कि स्वाति मालीवाल ने फिर लिखित रूप दिल्ली पुलिस को अपनी शिकायत दी। जिसके बाद स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

Swati Maliwal assault Case

AAP ने भी स्वाति मालीवाल पर किया पलटवार

दूसरी ओर स्वाति मालीवाल का एक कमरे के अंदर सुरक्षाकर्मियों के साथ बहस करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि यह वीडियो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास का उस दिन का है जब केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार ने मालीवाल पर कथित तौर पर हमला किया था।

वीडियो में मालीवाल को केजरीवाल के घर पर सुरक्षाकर्मियों से बहस करते हुए सुना जा सकता है। जबकि कर्मचारियों को स्वाति को जाने के लिए कहते हुए सुना जा सकता है। कहा जा रहा है कि यह वीडियो मालीवाल द्वारा बिभव कुमार के खिलाफ शिकायत करने के लिए पुलिस को पहली कॉल करने के बाद शूट किया गया था।

इसी वीडियो को शेयर कर AAP ने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा है, ''स्वाति का सच'' वहीं स्वाति ने 17 मई को किए एक ट्वीट में लिखा,

''हर बार की तरह इस बार भी इस राजनीतिक हिटमैन ने खुद को बचाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। अपने लोगों से ट्वीट्स करवाके, बिना संदर्भ की वीडियो चलाके इसे लगता है, ये इस अपराध को अंजाम देकर खुद को बचा लेगा। कोई किसी को पीटते हुए वीडियो बनाता है भला? घर के अंदर की और कमरे की CCTV फुटेज की जांच होते ही सत्य सबके सामने होगा। जिस हद तक गिर सकता है गिरजा, भगवान सब देख रहा है। एक ना एक दिन सब की सच्चाई दुनिया के सामने आएगी।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+