अजमेर दरगाह में स्वास्तिक निशान का दावा! अखिल भारतीय सूफी परिषद ने क्या कहा?
अजमेर शरीफ दरगाह के भीतर शिव मंदिर, स्वास्तिक के निशान के दावे पर अखिल भारतीय सूफी सज्जादानशीन परिषद के अध्यक्ष की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने अजमेर दरगाह को लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं के बयानों गैर जिम्मेदाराना बताया और कहा कि इस तरह के बयानों से भ्रम की स्थिति पैदा होती है।
अजमेर शरीफ दरगाह के भीतर शिव मंदिर का दावा करने वाले एक मुकदमे पर, अखिल भारतीय सूफी सज्जादानशीन परिषद के अध्यक्ष, सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा, "हमने पिछले 2 दिनों में देखा है कि इस संबंध में कई बयान आए हैं। दिल्ली में कुछ राजनीतिक नेता गैरजिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं. लोगों के बीच संदेश जा रहा है कि सर्वे के आदेश दे दिए गए हैं जबकि अजमेर दरगाह के लिए कोई आदेश नहीं दिया गया है। कोर्ट इस पर सुनवाई करने जा रहा है। संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर दिया गया है।"

वहीं दरगाह से चिश्ती ने संभल मस्जिद विवाद पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "सुप्रीम कोर्ट ने संभल मस्जिद को लेकर सर्वे के आदेश पर रोक लगा दी है. मैं सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत करता हूं। अजमेर दरगाह को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट को स्वत: संज्ञान लेना चाहिए। देश की सभी अदालतों को निर्देश जारी किया जाए कि जब तक सुप्रीम कोर्ट पूजा स्थल कानून पर अंतिम फैसला नहीं ले लेता, तब तक सर्वे के आदेश नहीं दिए जा सकते। एक व्यक्ति ने पब्लिसिटी स्टंट के तौर पर सिविल सूट दायर किया है, जिससे हड़कंप मच गया है, मैं सभी से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने का अनुरोध करता हूं।"












Click it and Unblock the Notifications