सर्जिकल स्ट्राइक-2 को लेकर स्वरा भास्कर ने किया ऐसा ट्वीट, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने घेरा

नई दिल्ली। पुलवामा में सीआरपीएफ पर हुए आतंकी हमले का बदला भारती वायुसेना ने 26 फरवरी को ले लिया। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक कर आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के कई कैंपों को तबाह कर दिया। इस पूरे मिशन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निगरानी में अंजाम दिया गया। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पीएम मोदी ने पूरे मिशन के दौरान रात भर जागकर निगरानी की। इसी को लेकर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया।

यूजर्स ने स्वरा की बोलती बंद कर दी

लेकिन पीएम के खिलाफ स्वरा को ट्वीट करना भारी पड़ गया। दरअसल स्वरा ने पीएम मोदी को ट्वीट करते हुए कहा था ये काम का हिस्सा है ना? या इसके अलग से नंबर मिलने चाहिए? स्वरा के इस ट्वीट के बाद फैंस ने उन्हें ही ट्रोल करते हुए नाराजगी जाहिर कर दी। कई यूजर्स ने कहा कि क्या आप 18 घंटे काम करती हैं, नहीं क्योंकि आपके पास काम नहीं है। वहीं कुछ यूजर्स ने स्वरा भास्कर को कहा कि आपको मोदी फोबिया हो गया है।

पीएम ने कविता के जिए देश को किया था संबोधित

हवाई हमले के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राजस्थान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों को भरोसा दिलाया कि देश सुरक्षित हाथों में है। अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने एक कविता भी पढ़ी। 'सौगंध मुझे इस मिट्टी की मैं देश नहीं मिटने दूंगा, मैं देश नहीं झुकने दूंगा, मेरा वचन है भारत मां को तेरा शीश नहीं झुकने दूंगा'। इस कविता के जरिए पीएम मोदी ने देश के लोगों को भरोसा दिलाया कि वो देश को झुकने नहीं देंगे। इन्ही सब को लेकर स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया था लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने उल्का उन्हों को ट्रोल कर दिया।

भारतीय वायुसेना ने लिया पुलवामा हमले का बदला

भारतीय वायुसेना ने लिया पुलवामा हमले का बदला

बता दें कि भारतीय वायुसेना के 12 मिराज फाइटर जेट्स ने मंगलवार को पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में बमबारी कर कई आतंकी लॉन्च पैड्स नस्ते नाबूत कर दिया था। मंगलवार तड़के IAF ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के सबसे बड़े ट्रेनिंग कैंप पर हमला बोला था। बता दें कि 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरफीएफ के काफिले में आंतकी हमला हुआ था जिसमें 40 जवान शहीद हुए थे। इसके बाद भारत ने पीओके में एयर स्ट्राइक कर आतंकियों पर बड़ी कार्रवाई की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+