'जहां चार यार' की शूटिंग में जुटीं स्वरा भास्कर, तनु वेड्स मनु के मेकर्स संग फिर कर रही हैं काम
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर जबदस्त अभिनय के लिए जानी जाती हैं। वो अकसर अपनी फिल्मों का चुनाव खासा सोच समझकर करती हैं। तनु वेड्स मनु, रांझणा, चिल्लर पार्टी, निल बट्टे सन्नाटा और वीरे दी वेडिंग जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं स्वरा भास्कर जल्द ही फिल्म जहां चार याद में काम करती नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए उन्होंने तनु वेड्स मनु के मेकर्स के साथ हाथ मिला लिया है। हाल ही में ट्वीट कर स्वरा भास्कर ने ये जानकारी अपनी फैंस को दी है।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा "तनु वेड्स मनु के 11 साल बाद विनोद बच्चन के साथ एक बार फिर से हाथ मिलाकर अच्छा लगा, एक बार फिर से उसी शहर में." फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है और स्वरा ने क्लैप बोर्ड के साथ-साथ अपने लुक की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरें में स्वरा किसी साधारण महिला की तरह साड़ी पहने नजर आ रही हैं।
आपको बता दें कि जहां चार यार फिल्म की शूटिंग लखनऊ में हो रही है। बात अगर फिल्म के कहानी की करें तो ये 4 औरतों की कहानी है। जो कि बेस्ट फ्रेंड है। फिल्म में मौज मस्ती भरपूर है। इस फिल्म में स्वरा लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म में निर्देशक कमल पांडे हैं जो कि इस तरह की कहानियों को समझने में माहिर रहे हैं।
तापसी पन्नू के मामले में स्वरा ने किया उनका समर्थन
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अनुराग और तापसी के समर्थन में ट्वीट करते हुए उन्हें वॉरियर बताया। स्वरा ने तापसी को लेकर अपने ट्वीट में लिखा, ' तापसी की सराहना के विए ये ट्वीट, जो एक साहसी और दृढ विश्वास वाली अमेजिंग लड़की है। आज के समय में उन जैसे बहुत कम दिखाई देते हैं. मजूबती के साथ खड़ी रहो वॉरियर।'












Click it and Unblock the Notifications