Swara Bhasker & Sadhvi Prachi: 'स्वरा के भी होंगे 35 टुकड़े...', साध्वी प्राची के विवादित बोल
भाजपा नेता साध्वी प्राची ने कहा कि या तो स्वरा भास्कर जल्द ही घर वापसी करेंगी या फिर उनका हाल भी श्रद्धा की तरह होगा और वो 35 टुकड़ों में फ्रीज या सूटकेस में पाई जाएंगी।

Swara Bhasker & Sadhvi Prachi: बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने जब से अपनी शादी की बात लोगों को बताई है, तब से वो लगातार कुछ लोगों के निशाने पर हैं। जहां मुस्लिमों के एक कट्टर वर्ग ने उनकी शादी को जायज मानने से इंकार कर दिया है , वहीं दूसरी ओर हिंदुओं के भी खास वर्ग के लोगों ने इस शादी पर आपत्ति व्यक्त की है, दरअसल स्वरा भास्कर खुद हिंदू हैं और उन्होंने मुस्लिम और सपा राजनेता फहाद अहमद संग कोर्ट मैरिज की है, जिसके बाद हिंदू -मुस्लिम शादी को लेकर बवाल मचा है। अभिनेत्री की शादी पर ताजा प्रहार किया है भाजपा नेता साध्वी प्राची ने, जिन्होंने कहा कि या तो स्वरा भास्कर जल्द ही घर वापसी करेंगी या फिर उनका हाल भी श्रद्धा की तरह होगा और वो 35 टुकड़ों में फ्रीज या सूटकेस में पाई जाएंगी।

'स्वरा के भी होंगे 35 टुकड़े'
बरेली में मीडिया से बात करते हुए साध्वी ने कहा कि 'स्वरा के तेवर शुरू से ही काफी अलग रहे हैं, उन्हें श्रद्धा के बारे में सोच लेना चाहिए, जो कि 35 टुकड़ों में फ्रीज में पाई गई थीं। एक बच्ची है निक्की, उसके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है, स्वरा जी की खबर जल्द ही आएगी या तो वो तलाक लेकर घर वापसी करेंगी, या फिर उनका हाल भी इसी तरह होने वाला है।'
'आज कल लड़कियां बहक जाती हैं'
उन्होंने कहा कि आज कल लड़कियां बहक जाती हैं, वो धर्म परिवर्तन करके दूसरे धर्म में शादी कर रही हैं और उसके बाद उनका हश्र क्या हो रहा है, ये सबको पता है। '

स्वरा भास्कर ने नहीं दिया जवाब
फिलहाल अपने आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब देने वाली स्वरा भास्कर ने अभी साध्वी प्रज्ञा के बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। आपको बता दें कि 16 फरवरी को स्वरा ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करके अपनी और फहाद अहमद की शादी की खबर देकर लोगों को चौंका दिया था।
मार्च में स्वरा करेंगे ग्रैंड वेडिंग
स्वरा ने अपनी पोस्ट में बताया कि उन्होंने फहाद संग 6 जनवरी को कोर्ट मैरिज कर ली थी। फिलहाल वो अब मार्च में फहाद संग ग्रैंड वेडिंग करने जा रही है, जिसकी तैयारियों में वो और फहाद के साथ -साथ दोनों का परिवार भी शामिल है।

एक प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी मुलाकात
आपको बता दें कि स्वरा और फहाद की मुलाकात एक प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी,जिसके बाद दोनों में मित्रता हुई और फिर दोस्ती प्रेम में बदली और आज दोनों पति-पत्नी बन गए हैं। स्वरा और फहाद के अफेयर की खबरें सामने नहीं आई थीं, ऐसे में स्वरा ने अपनी शादी की बात जब लोगों को बताई तो लोगों को खासकर के उनके फैंस को काफी तेज झटका लगा है। मालूम हो कि उम्र में फहाद, स्वरा से करीब चार साल छोटे हैं और वो बरेली के बहेड़ी कस्बा के रहने वाले हैं और इस वक्त सपा युवजन सभा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष हैं , उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से स्नातक किया है और मुंबई से पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री ली है।
शव के 35 टुकड़े कर दिए थे...
गौरतलब है कि महाराष्ट्र की रहने वाली 27 वर्षीय श्रद्धा वाकर की दिल्ली के महरौली में उसके लिव-इन पार्टनर आफताब ने कथित तौर पर 18 मई 2022 को हत्या करने के बाद उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे।
शादी की जगह आफताब ने उसका खून कर दिया!
श्रद्धा ने अपने परिवार का विरोध करके आफताब का हाथ पकड़ा था लेकिन आफताब ने उससे शादी नहीं की और वो दोनों लिव इनपार्टनर बनकर रहने लगे, श्रद्धा के परिवार वालों का आरोप है कि श्रद्धा शायद शादी के लिए जिद कर रही थी और इसलिए आफताब ने उसका खून कर दिया और उसके शव के टूकड़े-टुकड़े कर दिए।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications