कंगना रनौत VS कांग्रेस MLA की जंग में स्वरा भास्कर की एंट्री, कहा- 'आइटम सॉन्ग में आपका डांस पसंद आया...'

कंगना रनौत VS कांग्रेस MLA की जंग में स्वरा भास्कर की एंट्री, कहा- 'आइटम सॉन्ग में आपका डांस पसंद आया...'

Swara Bhaskar On Kangana Ranaut Item Song: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत बनाम कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे की जंग में अब अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने एंट्री मारी है। स्वरा भास्कर ने कंगना रनौत के आइटम सॉन्ग पर ट्वीट कर कहा है कि उन्हें कंगना रनौत का आइटम नंबर में डांस पसंद आया, जो फिल्म ''रज्जो (Rajjo)'' से है। असल में पिछले दिनों मध्य प्रदेश कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने कंगना रनौत पर विवादित टिप्पणी करते हुए उन्हें 'नाचने गाने वाली' बताया था। कंगना के किसान आंदोलन पर दिए बयानों पर भी कांग्रेस नेता सुखदेव पांसे ने टिप्पणी की थी। कांग्रेस नेता सुखदेव पांसे को कंगना ने भी ट्वीट कर करारा जवाब दिया था। अब इस पूरे मामले पर स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया है।

स्वरा भास्कर बोलीं- कंगना आपका आइटम नंबर पसंद आया

स्वरा भास्कर बोलीं- कंगना आपका आइटम नंबर पसंद आया

स्वरा भास्कर ने कंगना रनौत की साल 2013 में आई फिल्म ''रज्जो (Rajjo)'' के आइटम सॉन्ग पर कमेंट किया है। स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर लिखा है, '' फिल्म रज्जो के आइटम नंबर में आपका किया गया डांस मुझे बहुत पसंद आया। आप एक बेहतरीन कलाकार और एक बढ़िया डांसर हैं। आपके अगले आइटम नबंर का मैं इतंजार करूंगी और उसके लिए एक्साइटेड भी हूं।'' ट्वीट के साथ स्वरा भास्कर ने कंगना रनौत के इस आइटम सॉन्ग का यू-ट्यूब लिंक भी दिया है।

'सुखदेव पांसे ने एक बेवकूफ बात कही'- स्वरा भास्कर

'सुखदेव पांसे ने एक बेवकूफ बात कही'- स्वरा भास्कर

कंगना रनौत पर तंज करने से पहले स्वरा भास्कर ने कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे के बयान की भी निंदा की थी। स्वारा भास्कर ने ट्वीट किया था। 'सुखदेव पांसे ने एक बेवकूफ बात कही है। उन्होंने सेक्सिस्ट और पूरी तरह से निंदनीय बात कही है। लेकिन कंगना आपने इसे और बुरा कर दिया।''

कंगना ने कहा- मैं दीपिका, कैटरीना या आलिया नहीं हूं

कंगना ने कहा- मैं दीपिका, कैटरीना या आलिया नहीं हूं

कंगना रनौत ने कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट कर लिखा था, 'ये जो भी मूर्ख है, वो जानता है कि मैं दीपिका, कैटरीना या आलिया नहीं हूं। मैं सिर्फ इकलौती ऐसी हूं, जिसने आइटम नंबर्स करने से बॉलीवुड को मना कर दिया है। कुमार और खान जैसे बड़े हीरोज के साथ काम करने से भी इनकार कर दिया है, जिन्होंने पूरे बुलीवुड गैंग के औरतों और पुरुषों को मेरे खिलाफ कर दिया है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+