यूजर ने स्वरा भास्कर के पिता को भेजा उनका मास्टरबेशन सीन, एक्ट्रेस ने यूं सिखाया सबक

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के मास्टरबेशन सीन पर छिड़ा विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। हाल ही में एक ट्विटर यूजर ने ये वीडियो क्लिप स्वरा के पिता को भेज दिया। स्वरा ने कई मौकों पर इस सीन को लेकर उन्हें ट्रोल करने वालों कड़ा जवाब दिया है, तो फिर इस बार वो कैसे चुप रहतीं।

Swara Bhaskar

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के मास्टरबेशन सीन पर छिड़ा विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। हाल ही में एक ट्विटर यूजर ने ये वीडियो क्लिप स्वरा के पिता को भेज दिया। स्वरा ने कई मौकों पर इस सीन को लेकर उन्हें ट्रोल करने वालों कड़ा जवाब दिया है, तो फिर इस बार वो कैसे चुप रहतीं। स्वरा ने उनके पिता को ये वीडियो क्लिप भेजने वाले ट्विटर यूजर की अच्छे से क्लास लगाई।

स्वरा के पिता को भेजा मास्टरबेशन सीन

स्वरा के पिता को भेजा मास्टरबेशन सीन

स्वरा भास्कर के पिता पूर्व नेवल ऑफिसर उदय भास्कर सिक्योरिटी एक्सपर्ट हैं और देश की सुरक्षा के मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखते हैं। हाल ही में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा ऐतिहासिक धारा 377 को अपराध की श्रेणी से बाहर करने पर ट्वीट किया था। उनके इस ट्वीट पर अग्निवीर पलाश नाम के एक युवक ने स्वरा भास्कर की फोटो डालकर कमेंट किया।

स्वरा ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पलाश ने फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में स्वरा के मास्टरबेशन सीन की एक फोटो पोस्ट की और लिखा, 'ये कौन है और क्या कर रही है सर? मैं कंफ्यूज हूं... मैं स्वरा का बहुत बड़ा फैन हूं।' इस यूजर को लगा होगा कि वो ऐसा कर बच निकलेगा, लेकिन स्वरा भास्कर ने इस यूजर को ऐसा सबक सिखाया कि ये जिंदगी में फिर कभी भूल नहीं पाएगा।

ट्रोलर्स को सही सबक सिखाती हैं स्वरा

ट्रोलर्स को सही सबक सिखाती हैं स्वरा

स्वरा ने यूजर को जवाब देते हुए लिखा, 'पलाश मैं एक एक्टर हूं और मैं वाइब्रेटर यूज करने की एक्टिंग कर रही हूं। तुम्हें मेरे पिता से पूछने की जरूरत नहीं है, अगली बार कोई संदेह हो तो सीधा मुझसे पूछ सकते हो। और हां, अपने नाम से वीर शब्द हटा दो भाई, एक बुजुर्ग व्यक्ति को ऐसी घटिया हरकतों से शर्मिंदा करने वाला बहादुर नहीं हो सकता।' स्वरा भास्कर को 'वीरे दी वेडिंग' के मास्टरबेशन सीन के लिए काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी, लेकिन उन्होंने सबका मुंहतोड़ जवाब दिया।

Swara Bhaskar

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+