PM मोदी के साथ पूजा करने का समय है, न्याय के लिए नहीं? स्वरा भास्कर ने कुछ यूं घेरा CJI चंद्रचूड़ को
Bollywood actress Swara Bhaskar: 36 साल की बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अक्सर अपने बेबाक अंदाज की वजह से मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती है। एक बार फिर स्वरा भास्कर चर्चाओं में है। दरअसल, उन्होंने भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ द्वारा पीएम मोदी को गणेश चतुर्थी समारोह के लिए अपने आवास पर आमंत्रित करने पर कड़ी आलोचना की।
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा, 'CJI डीवाई चंद्रचूड़ के पास प्रधानमंत्री मोदी संग गणेश पूजा करने का टाइम है। लेकिन,न्याय के लिए नहीं।' दरअसल, सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने देश की न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाया है।

वायल वीडियो में स्वरा भास्कर करते हुए दिखाई दे रही है कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के पूर्व छात्र और चार साल से जेल में बंद उमर खालिद के केस में सुनवाई के लिए जजों के पास समय नहीं है, लेकिन CJI डीवाई चंद्रचूड़ के पास प्रधानमंत्री मोदी संग गणेश पूजा करने का टाइम है।
खबर के मुताबिक, भास्कर ने सीजेआई की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि आप किस बात से डरते हैं? आपके पास पीएम मोदी के साथ पूजा करने का समय है, लेकिन न्याय के लिए आपके पास 20 मिनट नहीं हैं? इतना ही नहीं,स्वरा ने कहा कि मैंने भी अपनी आवाज़ उठाई और विरोध प्रदर्शनों में भाग लिया, लेकिन मुझे जेल नहीं भेजा गया..क्यों?
क्योंकि मैं एक हिंदू परिवार में पैदा हुई थी। अधिकारियों को शायद मुझे गिरफ़्तार करना असुविधाजनक लगा। उन्होंने आगे कहा कि उमर खालिद और अन्य अपनी मुस्लिम पहचान के कारण आसान लक्ष्य थे। उन्होंने कहा कि आप मुस्लिम को आतंकवादी बोल सकते हो।
लेकिन, उन्होंने सोचा होगा कि अगर एक पूर्व नौसेना अधिकारी की बेटी को आतंकवादी करार दिया गया तो ये शायद थोड़ा ज्यादा हो जाएगा। इतना ही नहीं, स्वरा भास्कर ने दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश अमित शर्मा की भी आलोचना की, जिन्होंने हाल ही में उमर खालिद की जमानत याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया था।
उन्होंने उनके फैसले पर सवाल उठाते हुए पूछा, "आप किस बात से डरते हैं? क्या आप शिक्षित नहीं हैं और हमारे करों से भुगतान नहीं करते हैं? खुद को अलग करके, क्या आप भारत के लोगों के साथ विश्वासघात नहीं कर रहे हैं?" इस दौरान स्वरा ने कहा कि इंसाफ सिर्फ शब्दों से नहीं मिल सकता, ऐक्शन लेना होगा।












Click it and Unblock the Notifications