स्वरा भास्कर और ऋचा चड्ढा को इस वजह से होना पड़ा ट्रोल, एक्ट्रेस ने Vibrator वाले कॉमेंट पर दिया कड़क जवाब

मुंबई, 14 मई। कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए कई बॉलीवुड हस्तियां आगे आ रही हैं। अपनी फिल्मों से ज्यादा बेबाक बयानबाजी के लिए सुर्खियों में रहने वालीं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और ऋचा चड्ढा भी लोगों को जागरुक करने के लिए कुछ हटके तरीका अपनाया। इस वजह से अब सोशल मीडिया पर स्वरा और ऋचा को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन इन एक्ट्रेस को भी विरोधियों को जवाब देना बहुत अच्छे से आता है जिसका ताजा उदाहरण हाल ही में सामने आया है।

'बेड ढूंढो' पहल को लेकर निशाने पर स्वरा भास्कर और ऋचा चड्ढा

'बेड ढूंढो' पहल को लेकर निशाने पर स्वरा भास्कर और ऋचा चड्ढा

दरअसल, कोरोना काल में लोगों को जागरुक करने और जरूरत मंदों की मदद के लिए स्वरा भास्कर और ऋचा चड्ढा 'बेड ढूंढों' पहल से जुड़ी हैं जिसको लेकर उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी पोस्ट शेयर किया। इस बीच मशहूर पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने 'बेड ढूंढो' पहल के लिए ऋचा चड्ढा, सनी लियोनी और स्वरा भास्कर की तस्वीरें लगाए जाने पर सवाल उठाया है। उन्होंने इन एक्ट्रेस की तस्वीरों को 'अनुचित' कहा।

ऋचा चड्ढा ने ट्विटर यूजर को सुनाई खरी-खरी

ऋचा चड्ढा ने ट्विटर यूजर को सुनाई खरी-खरी

अशोक श्रीवास्तव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'बेड ढूंढों एक अच्छी पहल है आपकी, पर ब्रांड एम्बेसडर चुनने से पहले कुछ सोचा होता। चलिए वो भी कोई बात नहीं पर कम से कम ब्रांड एम्बेसडर की तस्वीरें तो ढंग की लगा लेते।' अशोक की इन बातों से ऋचा चड्ढा काफी भड़क गईं उन्होंने रिप्लाई में लिखा, 'यह जानकर स्तब्ध हूं कि भारत की राष्ट्रीय सार्वजनिक सेवा प्रसारक दूरदर्शन ने ऐसे महिला-द्वेषी को नौकरी पर रखा है। ऐसे समय में जब हर कोई मदद करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है। ऐसे में वह लोगों की मदद तो नहीं कर रहे लेकिन खुद को विकृत इंसान की तरह दिखा रहे हैं।'

अशोक श्रीवास्तव को लेकर कही ये बात

अशोक श्रीवास्तव को लेकर कही ये बात

अशोक श्रीवास्तव ने अपने एक अन्य ट्वीट में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को भी आड़े हाथ लेने की कोशिश की लेकिन स्वरा ने भी तीखे शब्दों में उन्हें जवाब दिया। अशोक ने लिखा, 'आपको इस बात पर गर्व होता है कि आपने भारतीय फिल्मों में 'वाइब्रेटर' का पदार्पण कराया और जब आपकी कुंद बुद्धि 'वाइब्रेटर' को 'वीमेन एम्पोवेर्मेंट' का प्रतीक समझने लगे तो आपसे और क्या उम्मीद की जा सकती है? सेवा को भी मजाक बना दिया।'

स्वरा भास्कर ने दिया कड़क जवाब

इस ट्वीट के जवाब में स्वरा भास्कर लिखती हैं, 'अंकल थोड़ा ऑबसेस्ड नहीं लग रहे 'वाइब्रेटर' से?' सोशल मीडिया पर अब स्वरा और ऋचा के फैंस अशोक श्रीवास्तव को निशाने पर ले रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने उन्हें सपोर्ट भी किया है। ऋचा चड्ढा ने तो अशोक श्रीवास्तव का ट्विटर प्रोफाइल ही ब्लॉक कर दिया, इसका उन्होंने एक स्क्रीन शॉट भी शेयर किया है। इस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। तापसी ने लिखा, 'वह मेरे बारे में भी ऐसी ही बातें लिखते हैं, लेकिन मेरे पास उन्हें नजरअंदाज करने के लिए और भी जरूरी ट्वीट हैं। इस तरह वह अपनी शक्ति का उपयोग करना चाहते हैं।'

यह भी पढ़ें: फिलिस्तीन-इजराइल मामले पर ट्वीट करना स्वरा भास्कर को पड़ा भारी, हाथ धोकर पीछे पड़े ट्रोलर्स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+