गोल्ड स्मगलिंग केस में स्वप्ना सुरेश के खुलासों के बाद केरल में मचा घमासान, CM पर लगे हैं गंभीर आरोप
कोच्चि, जून 08। केरल के गोल्ड स्मगलिंग केस की मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके कुछ खुलासों के बाद केरल की सियासत में घमासान मचा हुआ है। दरअसल, स्वप्ना सुरेश ने सीएम पिनराई विजयन के गोल्ड स्मगलिंग केस से जुड़े होने की बात कही है। मंगलवार को स्वप्ना ने कोर्ट से अपनी सिक्योरिटी की मांग करते हुए एक गोपनीय बयान कोर्ट के समक्ष दर्ज कराया था।

स्वप्ना ने बाद में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सीएम पिनराई विजयन, उनकी पत्नी कमला, उनकी बेटी वीणा, पूर्व आईटी सचिव एम शिवशंकर, पूर्व मंत्री केटी जलील, सीएम के पूर्व निजी सचिव सीएम रवींद्रन, सीएम नलिनी नेत्तो के पूर्व प्रमुख सचिव सहित कई वीआईपी लोग इस स्मगलिंग के केस से जुड़े हैं। स्वप्ना ने दावा है कि जब साल 2016 में केरल के सीएम विजयन दुबई यात्रा पर गए थे तो उन्होंने वहां करेंसी की तस्करी भी की थी।
स्वप्ना ने मीडिया को बताया कि 2016 में सीएम के पूर्व प्रधान सचिव शिवशंकर ने मुझसे संपर्क किया था, उस वक्त सीएम दुबई में थे और मैं तिरुवनंतपुरम में संयुक्त अरब अमीरात के वाणिज्य दूतावास में सचिव के पद पर काम करती थी। उन्होंने मुझे बताया कि सीएम अपने साथ एक बैग ले जाना भूल गए और मुझे तत्काल दुबई भेजने के लिए कहा। वो बैग वाणिज्य दूतावास में एक राजनयिक के द्वारा बाद में दुबई ले जाया गया। उसी बैग में करेंसी थी। स्वप्ना ने आरोप लगाया है कि मुद्रा की तस्करी में सीएम के पूर्व प्रधान सचिव एम शिवशंकर की अहम भूमिका थी। स्वप्नना ने अधिक जानकारी देने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि यह मामला अभी कोर्ट में है।
स्वप्ना के खुलासों के बाद मचा सियासी घमासान
- स्वप्ना के खुलासे के बाद सीएम पी विजयन की प्रतिक्रिया भी आई है। उन्होंने अपने उपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने आरोपों को बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित बताया है। सीएम ने कहा कि स्वप्ना के आरोप राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा है।
- केरल के पूर्व मंत्री और CPIM नेता केटी जलील ने स्वप्ना सुरेश के द्वारा लगाए गए आरोपों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। केटी जलील का कहना है कि स्वप्ना सुरेश और पूर्व विधायक पीसी जॉर्ज और बीजेपी ने साजिश रची है।












Click it and Unblock the Notifications