सुब्रमण्यम स्वामी ने पीएम को लिखा पत्र, कहा- टाटा के खिलाफ हो जांच

सुब्रमण्यम स्वामी ने पीएम मोदी को पत्र लिख कर मांग की है कि रतन टाटा के खिलाफ जाांच की जाए।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर मांग की है कि टाटा ग्रुप के चेयरमैन के खिलाफ स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम से जांच कराई जाए। उन्होंने कहा है कि मनी लांड्रिग के मामले में टाटा के खिलाफ जांच की जाए।

Subramanian Swamy

पीएम मोदी को लिखे पत्र में स्वामी ने कहा है कि टाटा के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की 1 20 B (षड़यंत्र), 403 (सार्वजनिक फंड का गबन), 405 (आपराधिक रूप से विश्वास का हनन), 415 (धोखा देने) के तहत मामला चलाया जा सकता है।

साइरस का चिट्ठी का दिया है हवाला

उपरोक्त धाराओं का उल्लेख स्वामी ने टाटा के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री के उस पत्र के हवाले से कहा है कि जिसमें कंपनी में हो रही गड़बड़ियों की सूचना देने की बात कही गई थी लेकिन टाटा ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया था।

स्वामी ने पीएम मोदी से अपील की है कि केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI),प्रवर्तन निदेशालय, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) को मिलाकर एक SIT गठित कर जांच कराई जाए।

पत्र में स्वामी ने इस बात की उम्मीद जताई है कि पीएम मोदी इस पर जल्द ही कोई निर्णय लेंगे।

स्वामी ने पत्र के माध्यम से कहा है कि टाटा ने एयर इंडिया और विस्तारा के इंडियन पार्टनर होने के दौरान देश के कानून को तोड़ा है।

गौरतलब है कि बीते दिनों टाटा ग्रुप के अध्यक्ष पद से साइरस मिस्त्री को हटाने के साथ ही रतन टाटा को अंतरिम अध्यक्ष बना दिया गया है।

ये है स्वामी की चिट्ठी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+