भक्त बनकर आए बदमाशों ने स्वामी जी की कार और 25 लाख रुपए पर हाथ साफ किया
नई दिल्ली। कर्नाटक में सत्य शनिश्चरा स्वामी मंदिर में एक स्वामी के साथ लूट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बदमाश श्रद्धालु का रूप धरकर आए और स्वामी जी की कार सहित उनका 25 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। यह घटना कर्नाटक के कुनिगल स्थित सत्य शनिश्चरा स्वामी मंदिर की है। दरअसल जब स्वामी जी अपनी कार से उतरे तो इन बदमाशों ने कार पर फूलों की माला पहनाने की बात कही, इसके बाद जैसे ही स्वामीजी कार से बाहर निकले उनके उपर इन बदमाशों ने स्पे छिड़का और कार व पैसे लेकर फरार हो गए।

यह घटना तुमकुर जिल के कुनिगल स्थित मंदिर में स्वामी धनंजय के साथ हुई है। जिस वक्त स्वामी धनंजय तमाम श्रद्धालुओं से मिले चंदे के पैसे और नई कार को लेकर घर जा रहे थे, उसी वक्त इन बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार इस पैसे का इस्तेमाल मंदिर निर्माण के लिए किया जाना था। स्वामी धनंजय ने कुछ पैसा मंदिर के हुंडी से भी लिया था, जिसे बदमाश लूटकर फरार हो गए हैं।
शनिवार रात तकरीबन 10 बजे इन बदमाशों ने खुद को श्रद्धालु बताते हुए स्वामी धनंजय की कार को रोक लिया, जिसके बाद इन लोगों ने स्वामीजी से अपील की कि वह उनकी नई कार को फूलों की माला पहनाना चाहते हैं, जिसके बाद जैसे ही स्वामीजी कार से नीचे उतरे, इन बदमाशों ने उनकी आंख पर पेपर स्प्रे छिड़क दिया। इसके बाद इन लोगों ने ड्राइवर और एक अन्य सहयोगी को हथियार दिखाकर कार से बाहर कर दिया और नगदी व कार लेकर मौके से फरार हो गए।












Click it and Unblock the Notifications