Viral Video: स्वामी नित्यानंद ने खुद को बताया परम शिवा, अदालत को लेकर कही ये बात
Recommended Video

नई दिल्ली। दुष्कर्म के आरोप में देश छोड़कर भागे स्वामी नित्यानंद का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में नित्यानंद ये कहता सुनाई दे रहा है, 'मुझे कोई छू भी नहीं सकता, मैं परम शिवा हूं।' वह इसमें कह रहा है कि पूरी दुनिया बेशक उसके खिलाफ है लेकिन कोई छू भी नहीं सकता है।

'पूरी दुनिया मेरे खिलाफ'
वीडियो में वह आगे कहता है, 'पूरी दुनिया मेरे खिलाफ है, मैं सच्चाई और हकीकत दिखाकर आपके प्रति इमानदारी दिखाऊंगा। अब मुझे कोई छू भी नहीं सकता है, मैं आपको बता रहा हूं कि मैं परम शिवा हूं।'

कोर्ट के बारे में क्या कहा?
इस बाबा ने वीडियो में कोर्ट के बारे में भी कहा है। वह कहता है, 'कोई कोर्ट मुझे सच्चाई उजागर करने के लिए दोषी नहीं ठहरा सकता। मैं परम शिवा हूं।' बता दें भारत सरकार ने नित्यानंद का पासपोर्ट रद्द कर दिया है। इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी है।

नया देश बनाने का एलान
बता दें कई मीडिया रिपोर्टस में ये कहा जा रहा है कि नित्यानंद ने दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर में एक द्वीप खरीदकर नया देश बनाने का एलान किया है। उसने इस देश का नाम कैलासा रखा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि मंत्रालय ने विदेशों में स्थित सभी मिशनों और पोस्टों को नित्यानंदर के बारे में सतर्क कर दिया है।

दुष्कर्म का मामला दर्ज
इसके साथ ही इक्वाडोर के राजदूत ने उन सभी खबरों को खारिज कर दिया है, जिनमें नित्यांद को इक्वाडोर द्वारा शरण देने की बात कही गई है। नित्यानंद के खिलाफ कर्नाटक में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद वह देश छोड़कर भाग गया। रेप की घटना बेंगलुरू के समीप एक आश्रम की है। अब इस घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications