'संसद से चांद को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए, शिव शक्ति प्वाइंट बने राजधानी', स्वामी चक्रपाणि की मांग

Chandrayaan-3 Mission: चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग के बाद इसरो वैज्ञानिकों की दुनियाभर में चर्चा हो रही हैं। भारत दुनिया का पहला देश बन गया, जिसने चंद्रमा के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग की है। ऐसे में जहां चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम उतरा है, उस जगह का नाम 'शिवशक्ति' प्वाइंट रखा गया है।

वहीं अब अखिल भारत हिंदू महासभा/संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज का चांद पर 'शिवशक्ति' प्वाइंट को लेकर बयान सामने आया है। उन्होंने चांद को हिंदू सनातन राष्ट्र घोषित करने की मांग की है।

Swami Chakrapani Maharaj

1 मिनट 45 सेकंड का बयान वीडियो जारी करते हुए चक्रपाणि महाराज ने कहा, "संसद से चांद को हिंदू सनातन राष्ट्र के रूप में घोषित किया जाए, चंद्रयान-3 के उतरने के स्थान "शिव शक्ति प्वाइंट" को उसकी राजधानी के रूप में विकसित हो, ताकि कोई आतंकी जिहादी मानसिकता का वहां न पहुंच पाए।"

अपने बयान में स्वामी चक्रपाणि ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं कि वह चंद्रमा पर जहां चंद्रयान-3 के लैंडिंग वाले स्थान का नाम 'शिव शक्ति' प्वाइंट रखकर इसकी घोषणा की है।

संसद से प्रस्ताव पास कराने की मांग

वहीं आगे मांग करते हुए कहा कि लेकिन इसी के साथ मैं चाहता हूं कि इससे पहले कि कोई और अलग-अलग लोग, और देश के लोग वहां गजवा-ए-हिंद ना छोड़ें, इसलिए संसद से प्रस्ताव पास करके चांद को हिंदू राष्ट्र के रूप में घोषित किया जाए और वहां की राजधानी 'शिव शक्ति प्वाइंट' को बनाया जाए।

'शिव शक्ति बिंदु हो राजधानी'

उन्होंने आगे कहा कि इससे पहले कि चांद पर कोई दूसरा पर्यटक यहां आए, वहां पर कट्टरपंथियों को फैलाया जाए, चांद को एक हिंदू सनातन राष्ट्र के रूप में घोषित किया जाए। उसकी राजधानी शिव शक्ति बिंदु ही है, क्योंकि चांद भगवान शिव के मस्तक पर स्वाभाविक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+