जूना अखाड़ा प्रमुख स्वामी अवधेशानंद ने किया हरिद्वार कुंभ समाप्ति का ऐलान, बोले- जिंदगियां बचाना प्राथमिकता

जूना अखाड़ा प्रमुख स्वामी अवधेशानंद ने किया हरिद्वार कुंभ समाप्ति का ऐलान, बोले- जिंदगियां बचाना प्राथमिकता

हरिद्वार, 17 अप्रैल: जूना अखाड़े के प्रमुख अवधेशानंद गिरी ने हरिद्वार में चल रहे कुंभ मेले के समापन का ऐलान कर दिया है। शनिवार शाम को उन्होंने समय से पहले कुंभ के समापन की घोषणा की। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उन्होंने ये फैसला लिया है। कुंभ मेला खत्म करने की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा है कि लोगों की जिंदगियां बचाना हमारा प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज ही अखाड़ों से अपील की थी कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए कुंभ का समापन कर दिया जाए। जूना अखाड़े से पहले निरंजनी और आनंद अखाड़ा अपनी ओर से कुंभ समाप्ति की घोषणा कर चुके हैं।

Recommended Video

    Coronavirus: PM Modi की अपील के बाद Juna Akhara ने कुंभ मेला खत्म करने का किया ऐलान | वनइंडिया हिंदी

    Swami Avdheshanand Giri of Juna Akhara Ends Kumbh Mela After PM modi Request To Keep It Symbolic

    जूना अखाड़े के प्रमुख अवधेशानंद गिरी ने शनिवार शाम ट्वीट कर लिखा- भारत की जनता व उसकी जीवन रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए हमने विधिवत कुंभ के आवाहित समस्त देवताओं का विसर्जन कर दिया है। जूना अखाड़ा की ओर से यह कुंभ का विधिवत विसर्जन-समापन है। अपने ट्वीट के साथ ही उन्होंने जूना अखाड़ा की इस संबंध में जारी की गई चिट्ठी भी शेयर की है।

    कुंभ में लगातार बढ़ रहे कोरोना के केस

    कुंभ मेले के लिए हरिद्वार में भारी भीड़ कई दिनों से जमा है। यहां से लगातार कोरोना संक्रमण के मामले भी सामने आ रहे थे। ऐसे में लगातार ये कहा जा रहा था कि इस तरह की भीड़ कोरोना के फैलने की बड़ी वजह बन सकती है। 15 अप्रैल को श्री पंच निर्वाणी अखाड़े के महामंडलेश्वर कपिल देव दास की कोरोना से मौत हो गई थी। वहीं कम से कम 660 साधु कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। ऐे में आम लोग से लेकर सेलेब्रिटी तक मेले को खत्म कर देने की अपील कर रहे थे।

    30 अप्रैल तक चलना था कुंभ

    उत्तराखंड के हरिद्वार में कुंभ मेले की शुरुआत एक अप्रैल से हुई थी। इसको 30 अप्रैल तक चलना था। मेले में महाकुंभ में स्नान करने के लिए देश ही नहीं, बल्कि विदेश से भी लोग हरिद्वार पहुंचे हैं। कुंभ स्नान के लिए इस बार पहले से पंजीकरण कराना जरूरी किया गया है। 12 अप्रैल और 14 अप्रैल को शाही स्नान हो चुका है। 27 अप्रैल को भी शाही स्नान होना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+