स्वदेस फेम एक्ट्रेस गायत्री की कार का इटली में भयानक एक्सीडेंट, हादसे में 2 की मौत, दुर्घटना का वीडियो Viral

Actress Gayatri Joshi Car Accident: शाहरुख खान की फिल्म 'स्वदेस' में नजर आने वाली एक्ट्रेस गायत्री जोशी और उनके पति विकास ओबेरॉय की कार का इटली में भयानक एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको देखने के बाद किसी भी सांसें अटक जाएंगी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ गायत्री जोशी अपने पति के साथ स्पोर्ट्स कार लेम्बोर्गिनी में ट्रैवल कर रही थीं। हालांकि दोनों इस हादसे में सुरक्षित हैं, लेकिन सामने वाली गाड़ी में सवार दो लोगों की मौत हो गई।

Gayatri Joshi Car Accident

एक्सीडेंट का भयानक वीडियो वायरल

हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक कैंपर वैन को सड़क पर पलटते हुए देखा जा सकता है। एक्सीडेंट के बाद एक्ट्रेस की कार आगे चल रही कैम्पर वैन और एक दूसरी कार से जा टकराई। इस हादसे में गायत्री और उनके पति विवेक तो बाल-बाल बच गए, लेकिन जिस कार से वो टकराए उसमें सवार एक स्विस कपल की मौत हो गई।

हादसे में दो लोगों की मौत

बता दें कि तीनों गाड़ियों के आपस में भिड़ने के बाद कैम्पर वैन पलट गई। इतना ही टक्कर के बाद फेरारी में आग लग गई, जिसमें स्विस कपल था। मरने वालों में 63 वर्षीय मेलिसा क्रौटली और 67 वर्षीय मार्कस क्रौटली थे।

वीडियो जिसमें कई स्पोर्ट्स कार एक-दूसरे को फॉलो कर रहे थे। नीली लेम्बोर्गिनी जिसमें विकास और गायत्री सावर थे, वैन से टकरा गई और सड़क से नीचे उतर गई।

अरबपति बिजनेसमैन हैं विकास ओबेरॉय?

गायत्री जोशी के पति विकास ओबेरॉय महाराष्ट्र के बड़े बिजनसमैन हैं। वीडियो जॉकी से मॉडल और फिर एक्ट्रेस बनीं गायत्री जोशी ने साल 2004 में फिल्म 'स्वदेस' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि स्वदेस उनकी पहली और आखिरी फिल्म थीं।

हालांकि शादी के बाद गायत्री ने एक्टिंग को अलविदा कर अपने पति का बिजनेस संभाल लिया। मालूम हो कि विकास ओबेरॉय रियल एस्टेट टॉयकून के तौर पर जाना जाता है। विकास ओबेरॉय ओबेरॉय रियल्टी लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। ओबेरॉय मुंबई के मशहूर वेस्टिन होटल के भी मालिक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+