बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पंडालों में तोड़फोड़ पर सुवेंदु अधिकारी की पीएम मोदी को चिट्ठी, दखल की मांग

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर: पश्चिम बंगाल भाजपा के नेता सुवेंदु अधिकारी ने बांग्लादेश में कई दुर्गा पूजा पंडालों और मंदिरों में तोड़फोड़ के मामलों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। अधिकारी ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए बांग्लादेश की सरकार के सामने इस मुद्दे को उठाने और बांग्लादेश के 'सनातनी लोगों' को राहत देने के लिए तत्काल कदम उठाने के की मांग अपने खत में पीएम मोदी से की है।

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पंडालों में तोड़फोड़ पर सुवेंदु अधिकारी की पीएम मोदी को

सुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि बांग्लादेश के कामिला जिले में अफवाहें फैलने के बाद मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों में तोड़फोड़ निराशाजनक है। कई जगहों पर मां दुर्गा की मूर्तियों को अपवित्र किया गया है जो कि सनातनी बंगाली समुदाय पर एक सुनियोजित हमला है। इसको लेकर मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री जयशंकर और पश्चिम बंदगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को लिखा है। सभी से मैंने इस मुद्दे को बांग्लादेशी अधिकारियों के साथ कूटनीतिक रूप से उठाने और संकट के इस समय में सनातनी बंगालियों का समर्थन करने की अपील की है।

पीएम को लिखा सनातनी लोगों की मदद करें

सुवेंदु अधिकारी ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में कहा है, मैं आपका ध्यान बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान पंडालों में मूर्तियां तोड़े जाने की ओर दिलाना चाहता हूं। दुर्गा पूजा के दौरान जब जुलूस निकल रहा था तो कंट्टरपंथी ताकतों ने दुर्गा पूजा पंडाल और मूर्तियों को तोड़ डाला। बांग्लादेश में रहने वाले सनातनी लोगों की स्थिति बहुत ही दयनीय है। मैं आग्रह करता हूं कि आप इसको लेकर आवश्यक कदम उठाएं, जिससे बांग्लादेश के सनातनी लोगों को राहत मिल सके।

क्या है मामला

बांग्लादेश हिंदू यूनिटी काउंसिल की ओर से बताया गया है कि अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन के मौके पर कई पूजा मंडपों में तोड़फोड़ की गई, हिंदुओं को पूजा मंडपों की रखवाली करनी पड़ रही है। ये बांग्लादेश के इतिहास पर धब्बे की तरह है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+