पैगंबर विवाद: हिंसा ग्रस्त इलाके में जाने से रोकने पर भड़के सुवेंदु अधिकारी, पुलिस को दे दी ये चेतावनी
पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए बयान के खिलाफ देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन जारी है। पश्चिम बंगाल के हावड़ा में भी विरोध हो रहा है।
हावड़ा, 12 जून : पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए बयान के खिलाफ देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन जारी है। पश्चिम बंगाल के हावड़ा में भी विरोध हो रहा है। मामले को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल और धारा-144 लगा दिया गया है। नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी रविवार को हिंसा प्रभावित इलाके जा रहे थे, पुलिस ने वहां जाने से रोका तो वो भड़क गए। उन्होंने पुलिस को कानूनी लड़ाई लड़ने की चेतावनी दी।

कांथी पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी द्वारा जारी एक पत्र में कहा गया कि हावड़ा जिले के कुछ हिस्सों का दौरा नहीं करने के लिए कहने का मुख्य कारण सुवेंदु अधिकारी की सुरक्षा थी। सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें उन इलाकों में जाने नहीं दिया गया।
Recommended Video
कल फिर जाऊंगा
सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि मैं हावड़ा जिले में अपने पार्टी कार्यालयों का दौरा करूंगा, जहां तोड़फोड़ की गई थी। पुलिस ने मुझे उन क्षेत्रों का दौरा नहीं करने के लिए कहा है जहां धारा-144 लगाया गया है। मैं आदेश का उल्लंघन नहीं करूंगा, क्योंकि मैं वहां अकेले जाऊंगा।
खटखटाऊंगा अदालत का दरवाजा
अगर मुझे पुलिस रोकती है तो मैं कल (सोमवार) को अदालत का दरवाजा खटखटाऊंगा। बता दें कि बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को शनिवार दोपहर उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह हावड़ा जिले की ओर जा रहे थे। बाद में उसे छोड़ दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications