पठानकोट में दिखे 4 संदिग्ध, फेंकी मिली सेना की वर्दी, सर्च ऑपरेशन जारी
नई दिल्ली। पंजाब के पठानकोट में 4 संदिग्ध लोगों की मौजूदगी की खबर मिलते ही सेना और पुलिस एक्शन में आ गई है। गहन सर्च ऑपरेशन जारी है। संदिग्धों को खोजने के लिए पंजबा पुलिस के 400 जवान तैनात किए गए है। वहीं स्वात टीमें भी एक्शन मोड में आ गई है। नवाज शरीफ के सुरक्षागार्ड ने की महिला से बदसलूकी

पठानकोट में कुछ गांव वालों ने पठानकोट-हिमाचल सीमा पर चक्की खड्ड के पास चार संदिग्धों को देखा। जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी फौरन पुलिस को दी। पुलिस ने जानकारी मिलते ही तलाशी अभियान शुरू कर दी। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को सेना की एक वर्दी भी फेंकी हुई मिली है।
Searched entire area for 3 hours, but nothing has been found so far; search is on. I’ve alerted Army, Air Force:Pathankot SSP Rakesh Kaushal pic.twitter.com/r86mXJNiRX
— ANI (@ANI_news) September 27, 2016
वर्दी के साथ बेल्ट, कैप और एक टाई भी बरामद की गई है। जिसके बाद सेना को अलर्ट कर दिया गया है। इसके साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों को भी इसके बारे में जानकारी दी गई और उन्हें सर्तक करने को कहा गया। आपको बता दें कि इसी साल जनवरी में पाकिस्तानी आतंकियों ने पठानकोट स्थित एयरबेस पर हमला किया था, जिसमें हमारे 7 जवान शहीद हो गए थे।
Got vague info about movement of some suspicious people with arms; didn’t take chance &immediately launched massive search op: Pathankot SSP pic.twitter.com/YqlkJiaLSp
— ANI (@ANI_news) September 27, 2016












Click it and Unblock the Notifications