महाराष्ट्र के कोल्हापुर में वोटिंग से ठीक पहले ट्रक में संदिग्ध धमाका, एक की मौत

कोल्हापुर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदान से ठीक पहले प्रदेश के कोल्हापुर में एक धमाका होने से वहां हड़कंप मच गया। यह धमाका एक ट्रक में हुआ जिसमें 1 व्यक्ति की मौत हो गई है, वस्फोट होने के बाद से खुफियां एजेंसिया और पुलिस अलर्ट पर हैं। कोल्हापुर में हुए इस संदिग्ध धमाके से राज्य की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। सूत्रों मिली जानकारी के मुताबिक जिस समय ट्रक में धमाका हुआ उस दौरान वह सड़क के किनारे पर खड़ा था। हादसे में मरने वाला व्यक्ति ट्रक का ड्राइवर बताया जा रहा है।

suspicious blast in truck in Kolhapur before Maharashtra Assembly Election

कोल्हापुर को एसपी ने जानकारी दी कि, सड़क किनारे खड़े ट्रक में अचानक धमाका होने से इलाके में लोग डरे हुए हैं। हमें पता चला है कि चालक अपने साथ कुछ विस्फोटक पदार्थ लेकर चल रहा था जिसकी वजह से यह धमाका हुआ, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने आगे बताया कि, विस्फोट में ट्रक ड्राइवर की मौत हुई है, जबकि उसका एक साथी घायल हो गया है, डॉक्टर उसका उपचार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: हरियाणा विधानसभा चुनाव: जमीनी मुद्दों पर फोकस आक्रामक प्रचार अभियान में कांग्रेस ने मारी बाजी

बीडीडीएस और अन्य जांच टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है, उन्होंने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही हैं कि विस्फोट पदार्थ क्या था जिसे चालक ट्रक में रखे हुए था। पुलिस ट्रक ड्राइवर के दोस्त से पूछताछ कर ही है।

बता दें, महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्यों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं कोल्हापुर में हुए इस धमाके के बाद से पुलिस और खुफियां एजेंसिया अलर्ट पर हैं। बता दें, दोनों ही राज्यों में सोमवार यानी 21 अक्टूबर को मतदान होना है और 24 अक्टूबर को वोटों की गिनती की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+