हरियाणा विधानसभा चुनाव: जमीनी मुद्दों पर फोकस आक्रामक प्रचार अभियान में कांग्रेस ने मारी बाजी
नई दिल्ली- हरियाणा में चुनाव प्रचार में सिर्फ एक दिन पूरा बचा हुआ है। इस चुनाव में कांग्रेस के प्रचार की रणनीति काफी बदले हुए तेवरों में नजर आई है। पार्टी ने जनता और जमीन से जुड़े मुद्दों को ही उठाकर आक्रामक मुहिम छेड़ा है। मसलन, अभी नए मोटर वाहन अधिनियम के तहत जो भारी-भरकम जुर्माने का प्रावधान किया गया है, पार्टी ने उसमें संशोधन की बात कहकर उन लोगों पर डोरे डालने की कोशिश की है, जो इसके कारण परेशानी महसूस कर रहे हैं। पार्टी ने कुछ ऐसे मुद्दे उठाए हैं, जो चुनाव की हवा पलटने का दम रखते हैं। मसलन दलितों, युवाओं और महिलाओं से जुड़े मुद्दे पर कांग्रेस ने गहराई से काम किया है और उसे मतदाताओं तक पहुंचाने में भी कामयाब हो रही है। यानि इस बार के चुनाव में कांग्रेस ने हरियाणा के दलितों और कमजोर तबके के लोगों को अपने पक्ष में करने के लिए रणनीति भी बनाई है और उसपर अमल करने में कोई कसर भी नहीं छोड़ी है। उदाहरण के लिए दलितों को मुफ्त प्लॉट देने का वादा एक ऐसा ब्रह्मास्त्र है, जो सत्ताधारी बीजेपी की सारी उम्मीदों पर पानी फेर सकता है।

जमीन से जुड़े मुद्दे उठाकर आक्रामक प्रचार अभियान
कांग्रेस ने इस चुनाव में महिलाओं को नौकरियों से लेकर लोकतांत्रिक संस्थाओं में आरक्षण दिलाने का वादा भी किया है। उनके लिए और कई तरह की आकर्षक योजनाओं पर बात की है जो उनके दैनिक जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती हैं। गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली महिलाओं को चूल्हा खर्च देने का भरोसा दिलाया है। युवाओं को नौकरी, बेरोजगारी भत्ता और रोजगार के नए अवसरों का विश्वास दिलाया गया है। इसी तरह किसानों को लोन माफी और मुफ्त बिजली जैसे आश्वासन दिए गए हैं। उन्हें प्राकृतिक आपदा के समय मुआवजा देने पर भी फोकस किया गया है। ये सारे ऐसे मुद्दे हैं, जो आम जनता की रोजमर्रा जुड़े विषय हैं और उनको दिल से प्रभावित करने वाले हैं।

दलितों को मुफ्त में प्लॉट देने का भरोसा
कांग्रेस के संकल्प पत्र में दलितों और पिछड़े समाज के लोगों के लिए वादों का पिटारा पूरे विश्वास के साथ खोला गया है। पार्टी ने महात्मा गांधी बस्ती योजना के तहत अनूसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के लोगों को अपना घर बनाने के लिए 100-100 वर्ग गज की प्लॉट मुफ्त में देने का जो आश्वासन दिया है, इसे गेमचेंजर वादा माना जा सकता है। प्रदेश में करीब 20 फीसदी दलित आबादी है। दलित और पिछड़े समाज के 10वीं तक के छात्रों को 12,000 रुपये और 11वीं से 12वीं तक के छात्रों को सालाना 15,000 रुपये की स्कॉलशिप योजना भी इन मतदाताओं का जोश बढ़ा चुका है।

सामाजिक सुरक्षा पर भी पार्टी का है पूरा जोर
कांग्रेस के मुताबिक वो तहसील स्तर पर गरीबों के लिए 'इंदिरा रसोई' के नाम पर 10 रुपये की थाली का इंतजाम करवाएगी तो बुजुर्गों का पेंशन 5,100 रुपये कर देगी। महिलाओं को 55 की उम्र में ही यह पेंशन मिलना शुरू हो जाएगा। हरियाणा में महिलाओं की तरह सभी बुजुर्गों को भी रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। गरीबों को 2 रुपये किलो चावल और गेहूं देने का भी वादा किया गया है।

मजदूर वर्ग के लोगों पर भी विशेष ध्यान
हरियाणा में कांग्रेस ने मजदूरों से न्यूनतम वेतन बढ़ाने का भी वादा किया है। पार्टी ने कुशल कारीगरों को 14,000 रुपये, अर्ध कुशल कारीगरों को 13,000 रुपये, अकुशल कारीगरों को भी 12,000 रुपये मासिक वेतन दिलवाने का भरोसा दिलाया है। इसके अलावा इसने सभी मजदूरों को ईएसआई कार्ड देने की भी बात कही है। सबसे बड़ी बात ये है कि अबकी बार पार्टी ने बाकी चुनावों की तरह न सिर्फ आम लोगों से जुड़े मुद्दों को सिर्फ आवाज दी है, बल्कि उसने बेहद आक्रामक अंदाज में इसे उन लोगों तक पहुंचाया भी है, जिनके लिए पार्टी ये सब करने की सोच रही है।
-
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक, अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Divyanka Tripathi Love Story: गर्भवती हैं टीवी की 'ईशी मां'? शादी के 10 साल बाद बनेंगी मम्मी? कौन है पति? -
Silver Price Today: चांदी एक झटके में 4000 हुई महंगी,दिल्ली में 9000 टूटी, 10 ग्राम से 1 किलो तक का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
मंत्री हरदीप पुरी की बेटी और एपस्टीन विवाद: हाई कोर्ट सख्त—'24 घंटे में सब हटाओ', Himayani Puri क्या करती हैं? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना बढ़ा, चांदी लुढ़की, जानें क्या है आज मुंबई में ताजा भाव? -
TMC Candidate Full List: 291 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान,ममता बनर्जी भवानीपुर से मैदान में, किसे कहां से टिकट -
57 की उम्र में फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने उतारे सारे कपड़े, फिर शेयर की ऐसी तस्वीर, क्यों करना पड़ा ऐसा काम? -
Rajya Sabha Elections 2026 Results : NDA को मिली 22 सीटों पर जीत लेकिन बहुमत से अब भी दूर BJP, कैसे?












Click it and Unblock the Notifications