दुबई से अमृतसर आई स्पाइस जेट की फ्लाइट में मिला संदिग्ध बैग, हड़कंप
अमृतसर। दुबई से अमृतसर आई स्पाइस जेट की फ्लाइट में संदिग्ध बैग मिलने से सनसनी फैल गई है। अमृतसर एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और एयरपोर्ट में मौजूद यात्रियों की सघन तलाशी ली जा रही है। जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक यात्रियों को उतारकर फ्लाइट को शहर के बाहरी इलाके में ले जाया गया है, जहां संदिग्ध बैग की जांच की जा रही है।

हालांकि इस संबंध में अब तक स्पाइस जेट की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
FLASH: Suspicious bag found in Dubai-Amritsar SpiceJet flight at Amritsar. More details awaited.
— ANI (@ANI_news) July 21, 2016












Click it and Unblock the Notifications