कोरोना: 30 सितम्बर तक बढ़ा अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर लगा सस्पेंशन, ये फ्लाइट्स नहीं होंगी प्रभावित
नई दिल्ली, 29 अगस्त। कोरोना वायरस की तीसरी लहर की चेतावनी के बीच केंद्र सरकार ने आज अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर बड़ा फैसला किया है। कोविड संकट के चलते केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों के निलंबन को बढ़ा कर 30 सितंबर, 2021 तक कर दिया है। मंत्रालय के डीजी की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक यह रोक सिर्फ यात्री विमानों पर लागू होगी, इससे अंतरराष्ट्रीय कारगो उड़ानें प्रभावित नहीं होंगी।

गौरतलब है कि पिछले साल 23 मार्च से ही कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप को देखते हुए केंद्र सरकार ने नियमित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर रोक लगा दी थी, जो बढ़ते-बढ़ते अब 30 सिंतबर तक पहुंच गया है। हालांकि कोरोना काल के बीच विदेश से भारतीयों को लाने के लिए वंदे भारत मिशन चलाया गया था। इस दौरान हजारों की संख्या में विदेशों में फंसे भारतीय अपने देश पहुंचे थे। वहीं, सुरक्षित 'एयर बबल' व्यवस्था के जरिए चुनिंदा देशों के बीच जुलाई, 2020 से विमानों का परिचालन हो रहा है।
The government extends suspension on international scheduled commercial passenger flights to and from India till 30th September pic.twitter.com/Z1fsZOMp65
— ANI (@ANI) August 29, 2021
यह भी पढ़ें: Covid 19 Updates: बीते 24 घंटे में कोरोना के 45,083 नए मामले सामने आए, रिकवरी रेट हुआ 97.53%
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के डीजी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक प्रतिबंध सिर्फ यात्री विमानों पर रहेगा, वहीं जिन रूट्स पर डीजीसीए द्वारा उड़ानों को मंजूरी मिली है, उन पर भी इस फैसले का असर नहीं पड़ेगा। इसके अलावा भारत और अन्य देशों के बीच मंजूरी के बाद कुछ चुनिंदा फ्लाइट चल रही हैं, उनको भी जारी रखा जाएगा। गौरतलब है कि देश में कोरोना की दूसरी भयावह लहर के बाद वैज्ञानिकों ने तीसरी लहर की भी चेतावनी दी है। देश में कोरोना वायरस के मामले पिछले कुछ दिनों से बढ़ गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 45,083 नए मामले सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 460 लोगों की मौत हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications