सच में शोक जताने के लिए सोनिया-गडकरी ने की महबूबा से मुलाकात?

जम्मू। कड़कड़ाती ठंड में जम्मू-कश्मीर की सियासत क्या रंग लेने वाली है इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि सियासी पारा काफी गर्म है क्योंकि एक के बाद शोक जताने के बहाने सोनिया गांधी और नीतीन गडकरी का महबूबा मूफ्ती से मिलना नये कयासों को जन्म दे रहा है।

क्योंकि ऐसा कहा जा रहा है कि ये दोनों लोग शोक जताने के बहाने राजनैतिक उठा-पटक की बात कर रहे थे। हालांकि गडकरी ने इन अटकलों को गलत बताया कि महबूबा से मुलाकात के दौरान किसी राजनैतिक मुद्दे पर बात हुई है। आपको बता दें कि सीएम मुफ्ती मोहम्मद सईद की मृत्यु के बाद अभी जम्मू और कश्मीर में इस वक्त राज्यपाल शासन लगा हुआ है।

नहीं कांग्रेस की ओर से भी बयान जारी किया गया है कि सोनिया गांधी ने भी महबूबा मुफ्ती से मुलाकात कर सईद के निधन पर शोक जताया। उन्होंने भी कहा कि किसी भी राजनैतिक मुद्दे पर चर्चा नहीं की है।

क्या सच में कश्मीर में बदलेगी सियासी तस्वीर?

आपको बता दें कि ये शक इसलिए उठा क्योंकि ऐसी खबर आयी थी कि महबूबा ने पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने के लिए गडकरी के सामने कुछ शर्ते रखी है लेकिन पीडीपी ने इन बातों को खारिज कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+