तेलंगाना में बीजेपी विधायक दल के नेता पर सस्पेंस! किसका नाम सबसे आगे? जानिए
तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार गठन के बाद सदन में विपक्ष में बीजेपी विधायक दल के नेता के नाम लेकर अब भी सस्पेंस बरकरार है। दावा किया है कि बीजेपी असमंजस की स्थिति में है, इसलिए इस तरह की स्थिति बनी है।
बीजेपी तेलंगाना में अपने विधायक दल का नेता चुनने को लेकर स्थिति साफ नहीं है। इस बीच बीजेपी के आठ विधायकों में से अल्लेटी महेश्वर रेड्डी और कटिपल्ली वेंकट रमण रेड्डी राजा सिंह नाम पीछे है। वहीं गोशामहल विधायक टी राजा सिंह का नाम सबसे आगे है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता एनवी सुभाष के मुताबिक विधानसभा में पार्टी नेतृत्व के मुद्दे पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है। उन्होंने कहा, "बीजेपी के पास आठ विधायक हैं। नेता कौन होना चाहिए, यह तय करने से पहले हमें उनकी राय लेनी होगी।"
वहीं बीजेपी विधायक दल के नेता का नाम आगे करने के लिए अब बीजेपी के पास बहुत कम वक्त है। 22 दिसंबर को संसद सत्र के समापन के बाद तेलंगाना विधायक दल के नेता पर फैसला करना होगा।
बता दें कि इस बार चुनाव में कई बीजेपी के वरिष्ठ नेता अपनी सीट पर जीत हासिल नहीं कर पाए। एटाला राजेंदर और एम रघुनंदन राव के साथ-साथ सांसद धर्मपुरी अरविंद, सोयम बापू राव और बंदी संजय कुमार को हाल के विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा। दो बार के विधायक रहे महेश्वर रेड्डी ने निर्मल में पूर्व मंत्री ए इंद्रकरण रेड्डी को भारी मतों से हरा दिया। वहीं कामरेड्डी में वेंकट रमण रेड्डी ने ए रेवंत रेड्डी और पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर को हरा दिया।
हालांकि बीजेपी का मुख्य हथियार हिंदुत्व माना जाता है। लेकिन राजा सिंह के मामले में कुछ अलग स्थिति है। वे हिंदुत्व को आगे नहीं रखते। ऐसे में उन्हें आगे करके पार्टी को शर्मिंदा होना पड़ सकता है। दरअसल, इससे पहले पार्टी लाइन से हटकर आचरण करने पर उन्हें निलंबित भी किया जा चुका है। इसके बावजूद कटिपल्ली वेंकट रमण रेड्डी राजा सिंह को बीजेपी को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है, क्योंकि उनके समर्थक भी कट्टर हिंदुत्ववादी कार्यकर्ता हैं।
हालांकि उन्हें तेलुगु में अच्छी तरह से संवाद न कर पाने की समस्या है, लेकिन बीजेपी यहां अपनी विचारधारा के प्रचार प्रसार करना चाहती है। तेलंगाना की चार लोकसभा सीटें आदिलाबाद, निजामाबाद, करीमनगर और सिकंदराबाद बीजेपी इस बार फिर से अपना प्रदर्शन बेहतर करने पर फोकस कर सकती है। क्योंकि ये वो सीटें हैं जहां बीजेपी के सोयम बापू राव, डी अरविंद, बी संजय कुमार और जी किशन रेड्डी चुनावी मैदान में थे।












Click it and Unblock the Notifications