2 दिनों में BJP को दूसरा झटका, कीर्ति आजाद की पत्नी AAP में होंगी शामिल
नयी दिल्ली। दो दिनों में भारतीय जनता पार्टी को लगातार दो झटके मिल रहे हैं। पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी की दामन थाम लिया तो अब पार्टी के निलंबित सांसद कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद आम आदमी पार्टी से जुड़ने जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबित पूनम जल्द ही आप में शामिल हो जाएंगी। पत्नी को लेकर पूछे गए सवाल पर कीर्ति आजाद ने कहा कि ये उनका फैसला है। उन्होंने कहा कि पूनम अपने फैसले खुद लेने को आजाद है। वो जो भी फैसला लेंगी वह देश के हित में होगा।
आपको बता दें कि कीर्ति आजाद को पिछले साल दिसंबर में डीडीसीए में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधने की वजह से पार्टी से निलंबित कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications