तमंचे पर डिस्को करने वाले बीजेपी के चैंपियन ने वायरल VIDEO पर दी ये सफाई
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में तमंचे पर डिस्को करने वाले विधायक प्रणव सिंह चैंपियन पर किककिरी के बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। बीजेपी ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से स्थाई रूप से निलंबित कर दिया है। अभी तक उन्हें पार्टी ने तीन महीने के लिए निलंबित किया था।

अब इस मामले में चैंपियन का बयान आया है। वीडियो पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा है कि यह उनकी प्राइवेसी में दखल है और इस वीडियो के साथ छेड़छाड़ भी हुई है। भाजपा विधायक का यह भी कहना था कि उन्होंने उन गालियों का प्रयोग भी नहीं किया जो वीडियो में सुनाई दे रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह जनता के लिए बेहद अच्छे काम करते हैं, लेकिन कभी भी उनके कामों को नहीं दिखाया जाता है।
शराब के जाम के साथ तमंचे पर डिस्को वाला वीडियो हुआ था वायरल
गौरतलब है कि बुधवार (10 जुलाई) को सोशल मीडिया पर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वे एक दो नहीं, पूरी तीन रिवॉल्वर और एक असॉल्ट रायफल के साथ गाने की धुन पर ठुमके लगाते दिख रहे थे। उनके हाथ में शराब का जाम भी था।
यही नहीं इस दौरान विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अपशब्द भी कह रहे थे। इस वीडियो से पहले जून महीने में सोशल मीडिया पर उनके दो वीडियो वायरल हुए थे, जिसमें वह एक पत्रकार से अभद्रता करते दिखे थे। इसके बाद पार्टी ने उन्हें तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications