अब आंध्र प्रदेश में मिला मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज, पुणे लैब में भेजा गया 8 वर्षीय लड़के का सैंपल

देश में मंकीपॉक्स के मामले तेजी से सामने आने लगे हैं। बढ़ते मामले अब लोगों को डराने लगे हैं। इस बीच शनिवार को आंध्र प्रदेश के गंटूर जिले में मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज मिला है।

हैदराबाद, 31 जुलाई : देश में मंकीपॉक्स के मामले तेजी से सामने आने लगे हैं। बढ़ते मामले अब लोगों को डराने लगे हैं। इस बीच शनिवार को आंध्र प्रदेश के गंटूर जिले में मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज मिला है। आठ वर्षीय लड़के में मंकीपॉक्स के लक्षण मिले हैं। इससे स्वास्थ्य महकमा में हड़कंप मच गया है।

ओडिशा से आया था आंध्र प्रदेश

ओडिशा से आया था आंध्र प्रदेश

संदिग्ध मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, लड़का ओडिशा का रहने वाला है और 15 दिन पहले आंध्र प्रदेश आया था। एक हफ्ते के बाद लड़के को तेज बुखार आ गया।

पुणे भेजा गया सैंपल

पुणे भेजा गया सैंपल

डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा कि लड़के को स्थानीय सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग द्वारा चकत्ते और मंकीपॉक्स के लक्षणों का पता चला था। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया और आइसोलेशन में रखा गया। मंकीपॉक्स की पुष्टि के लिए सैंपल को पुणे स्थित लैब में भेजा गया है। रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

हिमाचल में मिला संदिग्ध मरीज

हिमाचल में मिला संदिग्ध मरीज

वहीं, कल यानी शनिवार को हिमाचल प्रदेश में भी एक संदिग्ध मरीज मिला है। एक व्यक्ति में मंकीपॉक्स के लक्षण मिले हैं। मंकीपॉक्स की पुष्टि के लिए व्यक्ति का सैंपल पुणे स्थित लैब में भेजा गया है।

इलाकों की निगरानी का जा रही

इलाकों की निगरानी का जा रही

व्यक्ति हिमाचल के बद्दी इलाके का रहने वाला है। उसमें 21 दिन पहले संक्रमण के लक्षण दिखे थे, हालांकि वो अभी रिकवर कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि एहतियात के तौर पर उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है और आसपास के इलाकों में निगरानी की जा रही है।

अब तक चार मामलों की पु्ष्टि

अब तक चार मामलों की पु्ष्टि

27 जुलाई को देश में मंकीपॉक्स के चार मामले की पुष्टि हुई थी। जिसमें से तीन केरल से और एक दिल्ली से सामने आए थे। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा में यह जानकारी दी थी।

यह भी पढ़ें- केरल: भारत में मंकीपॉक्स की पहली मरीज रिकवर, चेहरे के धब्बे भी हुए ठीक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+