जासूसी कर रहा ISIS का एजेंट कोलकाता में हुआ गिरफ्तार
कोलकाता। कोलकाता पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक संदिग्ध को पाकिस्तान की आईएसआईएस के साथ कथित संबंध को लेकर गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी शहर के मध्य हिस्से से हुई है। एसटीएफ के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा है कि संदिग्ध आईएसआई एजेंट का नाम अख्तर खान उर्फ मोहम्मद जावेद उर्फ राजू है। इसको जोरासांको थाना क्षेत्र में सीआर एवेन्यू के पास कालूटोला से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक है या नहीं इसकी छानबीन की जा रही है। एटीएफ के शीर्ष सूत्र के अनुसार यह भी हो सकता है कि अख्तर 80 के दशक में भागकर पाकिस्तान गया हो ओर वहां प्रशिक्षण हासिल कर फिर भारत 2008 में भारत लौट आया हो।












Click it and Unblock the Notifications