लखनऊ से गिरफ्तार किया गया ISI एजेंट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश एटीएस और राजस्थान सीआईडी के ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत एक आईएसआई एजेंट को गिरफ्तार किया गया है। आईएसआई के इस एजेंट को उत्तर प्रदेश के लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है।

कुछ दिन पहले भी हुई थी एक गिरफ्तारी
कुछ दिन पहले ही जासूसी के आरोप में पाकिस्तान के एक नागरिक को इंटेलिजेंस ब्यूरो और राजस्थान पुलिस ने जैसलमेर से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उस शख्स ने खुलासा किया था कि अब तक उसने करीब 35 किलो आरडीएक्स की तस्करी की है।
इस शख्स की पहचान नंदलाल महाराज के तौर पर हुई थी जो कि पाकिस्तान का नागरिक है। उसके पास से मिले दस्तावेज इस बात की पुष्टि करते हैं। गिरफ्तारी के वक्त उसके पास से पुलिस को एक डायरी, दो मोबाइल फोन, एक सेटेलाइट फोन और कई सिम कार्ड भी मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications