IM को बम, गोला-बारूद सप्लाई करने वाला खूंखार आतंकी बरकत अली गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बरकत अली अपने घर पहुंचा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने फौरन पूरे घर के घेर लिया। घेराव के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया मगर किसी तरह पुलिस बरकत अली को गिरफ्तार करने में सफल रही। उल्लेखनीय है कि अली ने कथित रूप से साकिब को विस्फोटक और इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटिंग उपकरण मुहैया कराए थे। साकिब को इंडियन मुजाहिदीन के शीर्ष आतंकवादी जिया उर रहमान उर्फ वकास ने बम बनाने और विस्फोट करने का प्रशिक्षण दिया था।
पाकिस्तानी नागरिक वकास विस्फोट के कई मामलों में वांछित है। पुलिस ने बताया कि उनके पास से सर्किट चित्रों के हाथ से बने नक्शे और बम बनाने का तरीका बताने वाली डायरी बरामद की गई है, जो उनकी मंशाओं का सबूत है। जोधपुर पुलिस की अब तक की जांच में खुलासा हुआ है कि वे जोधपुर में सिलसिलेवार विस्फोट करने वाले थे और उनकी योजना को अंतिम रूप देने के लिए वकास को जोधपुर पहुंचना था। बरकत भागने में सफल रहा था, क्योंकि पुलिस उसके घर छापा मार पाती, इससे पहले ही उसके सहयोगी आदिल ने उसे साकिब अंसारी की गिरफ्तारी के बारे में सूचित कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications