यूपी के औरैया जिले में मिला मंकीपॉक्स का संदिग्ध मामला, लखनऊ भेजे गए मरीज के सैंपल
कई देशों में तबाही मचाने के बाद अब भारत में भी मंकीपॉक्स का मामला पैर पसारने लगा है। धीरे-धीरे मामले में बढ़ोतरी होने लगी है।
औरैया, 26 जुलाई : कई देशों में तबाही मचाने के बाद अब भारत में भी मंकीपॉक्स का मामला पैर पसारने लगा है। धीरे-धीरे मामले में बढ़ोतरी होने लगी है। इस बीच उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में मंकीपॉक्स का संदिग्ध मामला सामने आया है। जिससे स्वास्थ्य महकमा में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध मरीज के सैंपल आगे की जांच के लिए लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजे गए हैं। इसके बाद ही मामले की पुष्टि की जाएगी।

एक सप्ताह से आ रहा बुखार
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने सैंपल लेने के लिए जिला अस्पताल से डॉ. सरफराज को बिधूना भेजा। संदिग्ध महिला रोगी जो बिहदुना तहसील में रहती है और पिछले एक सप्ताह से बुखार और अन्य मंकीपॉक्स जैसे लक्षणों से पीड़ित थी। उसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।

केजीएमयू भेजा गया सैंपल
अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि मंकीपॉक्स के लक्षणों को देखते हुए इन नमूनों को जांच के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजा गया है। महिला को सावधानी बरतने के निर्देश के साथ घर भेज दिया गया है।

प्राइवेट डॉक्टर से करा रही थी इलाज
उन्होंने कहा कि महिला एक निजी चिकित्सक से इलाज करा रही थी और जब उसे आराम नहीं मिला तो वह रविवार को बाईपास रोड पर एक पूर्व चिकित्सा अधिकारी से दवा लेने गई थी।

डब्ल्यूएचओ को दी जानकारी
पूर्व चिकित्सा अधिकारी ने महिला के शरीर पर छोटे-छोटे धब्बे देखे। महिला ने हाथ और तलवों में तेज दर्द की भी शिकायत की। इसे मंकीपॉक्स का मामला मानकर चिकित्सा अधिकारी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को फोन पर जानकारी दी।

मुख्यमंत्री कार्यालय को किया सूचित
पूर्व चिकित्सा अधिकारी ने महिला को बिहदुना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय को भी इसकी सूचना दी गई है।
यह भी पढ़ें- तेलंगाना में मंकीपॉक्स का पहला संदिग्ध मामला सामने आया, कुवैत से लौटा था ये शख्स












Click it and Unblock the Notifications