सुष्मिता ने शेयर की स्कूल की तस्वीर, पहचानिए कैसी थी 17 साल की अभिनेत्री

अभिनेत्री सष्मिता सेन ने अपनी स्कूल की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें वह बता रही हैं कि 17 साल की उम्र में उनमें आत्म-विश्वास की कमी थी। वह अंतर्मुखी और भोली थीं। सुष्मिता ने नई दिल्ली के एयर फोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट से अपनी पढ़ाई पूरी की है। उनकी ये स्कूल की तस्वीर साल 1992-1993 के बीच की है।

Sushmita

ये तस्वीर साल 1994 में सुष्मिता के मिस यूनिवर्स बनने से महज एक साल पहले ही क्लिक की गई थी। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "गुड मॉर्निंग स्वीटहर्टस! देखिए मुझे क्या मिला है! 1992-1993 की क्लास। लाइन में खड़ी हुई 17 साल की (कम आत्मविश्वासी, अंतर्मुखी और भोली) मैं, कोई आइडिया नहीं था कि महज एक साल बाद मेरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल जाएगी, मेरी पसंद और इस तरह मेरा व्यक्तित्व होगा।"

सुष्मिता ने 17 साल की उस भोली लड़की से मिस यूनिवर्स प्लेटफॉर्म पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली लड़की बनने के अपने बदलाव के बारे में बताते हुए कहा, "इसे मैं एक महत्वपूर्ण मोड़ कहती हूं जो अलग-अलग समय पर और अनूठे तरीकों से हम सभी की प्रतीक्षा करता है। इसके अस्तित्व पर कभी संदेह न करें, एक कदम के बाद दूसरा रखें... आप पहुंचेंगे! इस तस्वीर में मेरे साथ दिख रहे मेरे सभी शिक्षकों और उन सभी को आभार जो मेरी यात्रा का हिस्सा रहे हैं! आप सभी को प्यार!"

इस स्कूल की तस्वीर में सुष्मिता अपने सहपाठियों के साथ हैं। लेकिन इसमें उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल सा है। हालांकि लोग सुष्मिता को तस्वीर में ढूंढ लें इसके लिए उन्होंने कैप्शन के आखिर में हिंट दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि वह दूसरी लाइन के एकदम राइट साइड पर खड़ी हैं।

साल 1994 में सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। ठीक इसी साल एश्वर्या राय मिस इंडिया बनी थीं। सुष्मिता ऐसी पहली भारतीय महिला थीं, जिन्होंने ये खिताब जीता था। 25 साल बाद टॉक शो विमेन वी लव में राजीव मसंद से बात करते हुए सुष्मिता ने बताया कि मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के लिए जाने से पहले उनका पासपोर्ट खो गया था। आयोजकों ने उन्हें कहा था कि मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा ले लें और एश्वर्या को जाने दें। एश्वर्या मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में जाने वाली पहली रनरअप थीं। सुष्मिता ने बताया, "मैंने अपने पिता से कहा था कि मैं कहीं नहीं जा रही हूं और अगर मैं (मिस यूनिवर्स के लिए) नहीं जा सकती तो कोई और भी नहीं जा सकता।"

बता दें बॉयफ्रेंड रोमन शॉल के साथ सुष्मिता आए दिन तस्वीरें शेयर करती हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद भी करते हैं। उनकी दो बेटियां रिनी और अलीशा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+