परिवार संग छुट्टियां मना रहीं सुष्मिता सेन, सेल्फी में नहीं मुस्कुराए ब्वॉयफ्रेंड तो बोलीं- सीरियस क्यों हो मेरी जान

नई दिल्ली। हाल ही में रोहमन शौल के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक करन वाली एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों परिवार के साथ खूबसूरत वक्त बिता रही हैं। कम से कम उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल से तो यही मालूम होता है। इस समय अरमानिया में दोनों बेटियों और रोहमन के साथ समय बिता रहीं सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर इसकी एक फोटो शेयर की है। फोटो में बेटियां रेने और अलीशा के अलावा उनके साथ रोहमन भी दिख रहे हैं।

'इतने सीरियस क्यों हो मेरी जान'

'इतने सीरियस क्यों हो मेरी जान'

फोटो में सुष्मिता रेने और अलीशा मुस्कुरा रहे हैं जबकि रोहमन सीरियस लुक दे रहे हैं। ऐसे में सुष्मिता ने कैप्शन में लिखा है- 'इतना सीरियस क्यों हो जान मेरी रोहमन शौल। इस फैमिली सेल्फी के लिए शानदार ग्रुप एफर्ट।' बता दें कि सुष्मिता परिवार के साथ अकसर कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने भाई की शादी की कई तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे। इसे उनके फैंस ने खूब पसंद किया था।

सुष्मिता ने परिवार संग पूरा किया था बॉटल कैप चैलेंज

हाल ही सोशल मीडिया पर बॉटल कैप चैलेंज चला था। इसमें किक की मदद से बोतल का ढक्कन खोलना होता है। सुष्मिता सेन ने पूरे परिवार यानि बेटी रेने, अलीशा और रोहमन के साथ इस चैलेंज को एक एक कर पूरा किया था। इसका वीडियो भी सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। सुष्मिता को मिस यूनिवर्स का खिताब जीते पूरे 25 साल हो चुके हैं। और उनके जन्मदिन पर उनके बच्चों और रोहमन ने एक बार फिर ये क्राउन पहनाकर उन्हें सरप्राइज दिया था। सुष्मिता ने अपने मिस यूनिवर्स की फोटो वाले केक की तस्वीर भी शेयर की थी।

खेल-खेल में बेटी को बताया कि गोद लिया है तुम्हें

सुष्मिता ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि किस तरह उन्होंने अपनी बड़ी बेटी रेने को बताया कि वह अडॉप्टेड है। उन्होंने कहा कि मैंने उसे खेल के माध्यम से समझाया। हम एक दूसरे का अपोजिट खेल रहे थे। मैंने कहा- अडॉप्टेड और बायोलॉजिकल? इसपर रेने ने पूछा- मैं अडोप्टेड हूं? मैंने जवाब दिया- बायोलॉजिकल बोरिंग है तुम तो खास हो। तुम दिल से पैदा हुई हो। इसके बाद रेने हर किसी से कहती थी- आप बायोलॉजिकल हैं, आप बोरिंग हैं। मुझे खुशी है कि ये जादू मेरी दोनों बेटियों पर काम कर गया।

यह भी पढ़ें- बेटी संग जलपरी के स्टाइल में तैरती दिखीं सुष्मिता सेन, वीडियो वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+