15 साल छोटे बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से सुष्मिता सेन शादी को तैयार, साल 2019 में बज सकती है शहनाई
मुंबई। पिछले कुछ दिनों से लगातार ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि सुष्मिता अपने से 15 साल छोटे सुपर मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं, डीएनए में छपी खबर के मुताबिक सुष्मिता और रोहमन अब अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने जा रहे हैं और सबकुछ प्लान के मुताबिक रहा तो दोनों अगले साल सात फेरे ले सकते हैं। रोहमन ने सुष्मिता सेन को शादी के लिए प्रपोज कर दिया है और सुष्मिता ने भी उन्हें हरी झंडी दे दी है और इसी वजह से वो अब सार्वजनिक रूप से रोहमन शॉल के साथ नजर आ रही हैं और अपनी और रोहमन की तस्वीरें धड़ल्ले से शेयर कर रही हैं।

सुष्मिता और रोहन करेंगे शादी!
खबर में कहा गया है कि मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन और रोहन की मुलाकात करीब दो महीने पहले एक फैशन इवेंट में हुई थी और तब से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, दोनों एक ही नेचर के हैं, दोनों की पसंद-नापसंद और जीवन के प्रति नजरिया एक होने की वजह से दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे हैं।

सुष्मिता 42 की रोहमन 27 के
मालूम हो कि सुष्मिता अपनी गोद ली हुई बेटिंयां अलीशाह और रिनी के साथ रहती हैं और अभी तक अविवाहित हैं। सुष्मिता 42 साल की है जबकि रोहमन 27 के, यानी कि दोनों ही उम्र में फासला 15 साल का है।
रोहमन ने मनाई सुष्मिता संग दिवाली
रोहमन भी सुपर मॉडल हैं और सुष्मिता सेन को बेइंतहा प्यार करते हैं। दोनों ने साथ में दिवाली भी सेलिब्रेट की है, इस दौरान सुष्मिता रोहमन संग रोमांटिक भी दिखाई पड़ीं तो वहीं रोहमन शॉल भी सुष्मिता सेन की दोनों बेटियों संग काफी मस्ती करते नजर आए।

सुष्मिता सेन साल 1994 में मिस यूनिवर्स बनी थीं
बताते चलें कि सुष्मिता सेन साल 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं, सुष्मिता ने 1996 में महेश भट्ट निर्मित फिल्म 'दस्तक' से बॉलीवुड में कदम रखा था, 'बीवी नंबर 1', 'मैंने प्यार क्यों किया', 'मैं हूं न', 'फिलहाल', 'निर्बाक' उनकी चर्चित फिल्मों में शामिल हैं। 2010 से 2013 तक सुष्मिता सेन ने 'आई एम शी' पीजेंट का आयोजन किया था।

इनसे भी जुड़ चुका है सुष्मिता सेन का नाम
गौरतलब है कि इससे पहले सुष्मिता सेन का नाम ऋतिक भसीन, फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट, सेलिब्रिटी मैनेजर बंटी सचदेव, इम्तियाज खत्री, 'दूल्हा मिल गया' डायरेक्टर मुदासिर अजीज, हॉटमेल के फाउंडर सबीर भाटिया, संजय नारंग और क्रिकेटर वसीम अकरम के साथ भी जुड़ चुका है।

कमबैक की तैयारी में सुष्मिता सेन
मालूम हो कि बहुत जल्द सुष्मिता सेन बॉलीवुड में कमबैक भी करने जा रही हैं, उन्होंने एक बेनाम फिल्म साइन की है जिसमें उनका रोल महिला प्रधान है, ये फिल्म मध्य प्रदेश के बैकड्रॉप एक क्राइम बेस्ड ड्रामे पर होगी, जिसमें सुष्मिता पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगी, बताया जा रहा है कि सुष्मिता को ये रोल काफी अपीलिंग लगा इसलिए उन्होंने फिल्म साइन की है।












Click it and Unblock the Notifications