महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद से शोभा ओझा की छुट्टी, इन्हें मिली कमान
कांग्रेस में बड़ा बदलाव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से शोभा ओझा की छुट्टी, सुष्मिता देव को बनाया गया अध्यक्ष, मध्य प्रदेश में भी किया गया है बदलाव
नई दिल्ली। कांग्रेस ने तमाम संगठों में आज बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष को बदल दिया है। यही नहीं पार्टी ने मध्य प्रदेश में पार्ट में बड़ा फेरबदल किया है। राष्ट्रीय महिला कांग्रेस ने सुष्मिता देव को नया अध्यक्ष बनाया है। सुष्मिता देव को शोभा ओझा की जगह राष्ट्रीय महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है।

मध्य प्रदेश में बड़ा बदलाव करते हुए पार्टी ने दीपक बाबरिया को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी मध्य प्रदेश का महासचिव बनाया गया है। वहीं, जुबैर खान और संजय कपूर को पार्टी का सचिव बनाया गया है। वहीं दूसरी तरफ पार्टी ने मोहन प्रकाश और राकेश कालिया को मध्य प्रदेश कांग्रेस के महासचिव और सचिव के पद से छुट्टी कर दी है।
इसे भी पढ़ें- सामने आई हनीप्रीत के ब्वॉयफ्रेंड की फोटो, आखिर क्या है हकीकत?
आपको बता दें कि सुष्मिता देव असम के सिलचर से कांग्रेस की लोकसभा सांसद हैं, उनका जन्म 25 सितंबर 1972 में हुआ था। वह पश्चिम बंगाल के दिग्गज कांग्रेस नेता संतोष मोहन देव की बेटी हैं। संतोष मोहन देव कंद्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं। सुष्मिता देव ने किंग्स कॉलेज लंदन से एलएलएम की पढ़ाई की है, जबकि दिल्ली से उन्होंने बीए और एलएलबी की डिग्री हासिल की।












Click it and Unblock the Notifications