कोई है... जो 45 सालों से सुषमा स्वराज को फॉलो कर रहा है...
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ट्विटर पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाली देश की नेताओं में शामिल हैं। अपने रोचक जवाबों से लोगों को चुप कराने वाली सुषमा स्वराज इस बार अपने पति और पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल के कारण चर्चा में हैं।
दरअसल ट्विटर पर एक व्यक्ति ने देश की विदेश मंत्री से कुछ ऐसा पूछा जिसका जवाब सुषमा स्वराज ने नहीं बल्कि उनके पति ने ऐसा दिया जिसकी कल्पना शायद उस इंसान ने सपने में भी नहीं की होगी।
आपको बता दें कि 4 सितंबर को शिशिर नायक नाम के एक इंसान ने सुषमा स्वराज से ट्विटर पर पूछा था कि आप ट्विटर पर अपने पति को फॉलो क्यों नहीं करतीं? जो कि मिजोरम के पूर्व राज्यपाल और एक मशहूर वकील हैं। जबकि वह आपको फॉलो करते हैं।
इस पर सुषमा स्वराज क्या जवाब देती ये तो वो ही जानेंं लेकिन उससे पहले उनके पति ने शिशिर नायक को ऐसा उत्तर दिया जिसकी कल्पना शिशिर कभी कर ही नहीं सकते थे। स्वराज कौशल ने लिखा कि शिशिऱ जी..मैं उनको 45 सालों से फॉलो कर रहा हूं. इसे अब बदल नहीं सकता।
युवा राज्यपाल
आपको बता दें कि सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल पेशे से वकील हैं और वो मिजोरम के राज्यपाल रह चुके हैं। उनकी गिनती देश के अब तक के सबसे युवा राज्यपालों मेंं होती है। सुषमा और स्वराज की शादी साल 1975 में हुई थी।













Click it and Unblock the Notifications