सुषमा स्वराज को ट्विटर पर यूजर ने लिखा 'Happy Sunday', मिला यह जवाब

नई दिल्लीः विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ट्विटर पर लोगों की समस्याएं सुलझाने के लिए वो काफी चर्चा में रहती हैं। रविवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर एक यूजर को ऐसा रिप्लाई किया जो चर्चा का विषय बन गया। उनके इस ट्वीट को काफी पंसदी किया जा रहा है। दरअसल, गीता शर्मा नाम की ट्विटर यूजर ने रविवार को एक ट्वीट किया।

विदश मंत्री सुषमा स्वराज को कहा हैप्पी संडे

विदश मंत्री सुषमा स्वराज को कहा हैप्पी संडे

इस ट्वीट में गीता शर्मा ने विदश मंत्री सुषमा स्वराज को हैप्पी संडे कहा। इस ट्वीट का जवाब में विदेश मंत्री ने बिना देर किए रिप्लाई किया। सुषमा स्वराज ने ट्वीट करते हुए लिखा- मेरे लिए कोई संडे नहीं है डियर।

दस हजार से ज्यादा लोगों ने किया है लाइक

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के इस ट्वीट को दस हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं, 1400 से ज्यादा लोग इस ट्वीट को रीट्वीट कर चुके हैं। इस ट्वीट के जवाब में कई यूजर्स ने जवाब देने शुरू कर दिए। कासिम अंसारी नाम के एक यूजर ने लिखा कि- आपके कार्य के प्रति समर्पण का प्रशंसक हूं, अल्लाह आपको स्वस्थ रखें। एक दूसरे यूजर्स ने लिखा है- ''आप जैसी कोई नहीं... आप अपना काम करती रहें, लोगों का काम है ताने भरी बातें करना..''

ट्विटर पर एक्टिव रहती हैं सुषमा स्वराज

ट्विटर पर एक्टिव रहती हैं सुषमा स्वराज

सुषमा स्वराज ट्विटर पर कई यूजर्स की समस्याएं सुलझाने के लिए चर्चा में रहती हैं। पिछले हफ्ते ही उन्होंने कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए शॉर्टलिस्ट हुए एक जोड़े की मदद की थी, क्योंकि यात्रा की लिस्ट में पति-पत्नी का नाम अलग-अलग बैंच में था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+