सुषमा स्वराज इस्तीफा दें : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने रविवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेस की यह मांग ऐसे समय में आई है, जब एक ब्रिटिश अखबार ने एक रपट में कहा है कि आईपीएल के पूर्व प्रमुख ललित मोदी को देश से बाहर जाने में सुषमा ने मदद की थी।

Sushma Swaraj must resign: Congress

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, "सुषमा स्वराज को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।"

ब्रिटेन के समाचार पत्र में प्रकाशित रपट के मुताबिक, ब्रिटेन में भारतीय मूल के सांसद कीथ वाज ने ललित मोदी को यात्रा दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए सुषमा स्वराज के नाम का इस्तेमाल कर ब्रिटेन के शीर्ष आव्रजन अधिकारी पर दबाव बनाया था।

दिग्विजय सिंह ने कहा, "मंत्री ने ललित मोदी जैसे एक व्यक्ति की मदद की, जिसके खिलाफ यहां लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। यह बहुत गंभीर मामला है। विदेश मंत्री ऐसे व्यक्ति की मदद कर रही हैं, जो फरार है।"

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मामले पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।

इस बीच विदेश मंत्री ने ट्विटर पर स्पष्टीकरण दिया और कहा कि उन्होंने मानवीय आधार पर ललित मोदी को देश से बाहर जाने में मदद की थी, क्योंकि उनकी पत्नी कैंसर से जूझ रही थी। उन्होंने 2013 में सर्जरी भी कराई थी। उस समय स्वराज मंत्री नहीं थीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+