Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इकलौती बेटी बांसुरी स्‍वराज के लिए कितनी संपत्ति छोड़ गए कौशल स्‍वराज और सुषमा स्‍वराज?

Sushma Swaraj Kaushal Swaraj Net Worth:पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के पति और सुप्रीम कोर्ट के प्रसिद्ध अधिवक्‍ता स्वराज कौशल का 4 दिसंबर को निधन हो गया। कौशल अपने कानूनी और जनसेवा करियर के साथ-साथ तेज हाजिरजवाबी और यादगार वन-लाइनर्स के लिए भी प्रसिद्ध थे। स्वराज कौशल ने मात्र 34 वर्ष की आयु में उन्हें सुप्रीम कोर्ट द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता नामित किया गया था, जो इस सम्मान को प्राप्त करने वाले सबसे कम उम्र के वकीलों में से एक थे।

मां सुषमा स्‍वराज के बाद अब पिता कौशल स्‍वराज के निधन के बाद भाजपा सांसद बांसुरी स्‍वराज अब बेदह अकेली पड़ गई हैं। जानिए सुषमा स्‍वराज और कौशल स्‍वराज अपने पीछे इकलौती बेटी बांसुरी स्‍वराज के लिए कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं।

Sushma Swaraj Kaushal Swaraj Net Worth

पिता के निधन पर बांसुरी ने लिखी ये भावुक पाेस्‍ट

बता दें पिता के निधन के बाद स्‍वराज की इकलौती बेटी बांसुरी स्वराज ने भी एक्स पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए पिता को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, "पापा...आपका जाना हृदय की सबसे गहरी पीड़ा बनकर उतरा है, पर मन यही विश्वास थामे हुए है कि आप अब माँ के साथ पुनः मिल चुके हैं, ईश्वर के सान्निध्य में, शाश्वत शांति में। आपकी बेटी होना मेरे जीवन का सबसे बड़ा गौरव है और आपकी विरासत, आपके मूल्य तथा आपका आशीर्वाद आगे की हर यात्रा का आधार बनेंगे।"

Sushma Swaraj Kaushal swraj net worth news

सुषमा स्‍वराज की सैलरी पूछे जाने पर स्‍वराज ने था ये जवाब

स्वराज कौशल के चुटीले जवाब प्रसिद्ध थे। तत्‍कालीन ट्विटर पर एक यूजर द्वारा केंद्रीय मंत्री के तौर पर अपनी पत्नी के वेतन के बारे में पूछने पर, कौशल ने जवाब दिया, "मेरी उम्र और मैडम की सैलरी मत पूछो। यह बुरे शिष्टाचार हैं।" वहीं जब सुषमा स्वराज के 2019 में चुनाव न लड़ने की घोषणा पर उनके पति ने मजाकिया लहजे में टिप्पणी की। उन्होंने कहा, "मैडम - मैं पिछले 46 सालों से आपके पीछे भाग रहा हूँ। अब मैं 19 साल का नहीं रहा। कृपया - मेरी साँस भी फूल रही है, अब तो प्रसिद्ध धावक मिल्खा सिंह भी दौड़ना बंद कर चुके हैं।"

सुषमा स्‍वराज-कौशल स्‍वराज कितनी संपत्ति के थे मालिक?

हालांकि स्वराज कौशल ने कभी चुनाव नहीं लड़ा इसलिए आधिकारिक तौर पर कभी कुल संपत्ति सार्वजनिक नहीं हुई लेकिन सुषमा स्‍वराज के निधन के समय 2019 में उनके परिवार की कुल संपत्ति लगभग ₹ 32.20 करोड़ बताई गई थी। जिसमें बैंक डिपॉज़िट्स, नकद, चल-अचल संपत्ति, जमीन, मकान व गहने शामिल थे। उनकी पत्नी-पति की ओर से कुल संपत्ति में बताया जाता है कि बैंक डिपॉज़िट लगभग ₹ 19.16 करोड़ थे।

वहीं 2014 के हलफनामे के मुताबिक, स्वराज कौशल और सुषमा स्वराज की संयुक्त संपत्ति 14 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई, जिसमें नकद, बैंक जमा और संपत्तियां थीं। उस समय, उनके बैंक जमा अकेले 4.37 करोड़ रुपये से ज़्यादा दर्ज हुए थे।

कितनी संपत्ति की मालिक हैं बांसुरी स्‍वराज?

लोकसभा चुनाव 2024 स्‍वर्गीय सुषमा स्वराज की इकलौती बेटी बांसुरी स्वराज ने नई दिल्ली लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया था और चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया था। जिसमें बांसुरी स्वराज की 11 करोड़ 27 लाख 12 हजार 42 रुपये की चल संपत्ति में उनकी मां सुषमा स्वराज से विरासत में मिले गहने भी शामिल हैं।

बांसुरी स्‍वराज के पास कितना है सोना-चांदी?

बांसुरी स्‍वराज की के पास 61 लाख 23 हजार 111 रुपये मूल्य की सोने की ज्वेलरी और 4 लाख 27 हजार 900 रुपये मूल्य की चांदी शामिल है। इसके अतिरिक्त, उन्हें अपने दादा-दादी से 77 लाख 88 हजार 47 रुपये का सोना और 4 लाख 35 हजार 680 रुपये की चांदी विरासत में मिली है। बांसुरी स्वराज के पास 99 हजार 444 रुपये नकद हैं।

परिवार से विरासत में मिले हैं पॉश इलाके में तीन फ्लैट

बांसुरी स्‍वराज के नाम पर दिल्ली के पॉश इलाकों में तीन फ्लैट दर्ज हैं, जो उन्हें परिजनों से विरासत में प्राप्त हुए हैं। कुल मिलाकर, उनके पास 8 करोड़ 2 लाख 34 हजार 486 रुपये की अचल संपत्ति है, जिसमें हरियाणा में कुछ एकड़ पैतृक भूमि भी शामिल है।

मर्सिडीज बेंज, टोयोटा कार

वाहन की बात करें, तो बांसुरी स्वराज के पास दो गाड़ियां हैं। इनमें एक मर्सिडीज बेंज शामिल है, जिसे उन्होंने पिछले साल ही खरीदा था और इसकी कीमत 84 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा, उनके पास लगभग 15 लाख रुपये की एक टोयोटा कार भी है। दिलचस्प बात यह है कि इतनी बड़ी संपत्ति होने के बावजूद उन पर किसी भी प्रकार का कोई कर्ज या देनदारी नहीं है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+