तहलका में मेरा एक भी शेयर नहीं, मुझे आरएसएस के कहने पर निशाना बनाया जा रहा है: कपिल सिब्‍बल

Kapil Sibal
नई दिल्‍ली। सुषमा स्‍वराज द्वारा तहलका के संपादक तरूण तेजपाल को बचाने का आरोप लगाये जाने पर केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्‍बल ने कहा कि तहलका में मेरा एक भी शेयर नहीं है। अगर सुषमा स्‍वराज के पास कोई सबूत है तो उन्‍हें मेरा नाम लेकर मुझ पर आरोप लगाना चाहिए। सिब्‍बल के अनुसार उन्‍होने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी के बारे में समय समय पर बयान दिये हैं अत: आरएसएस की तरफ से उन्‍हें निशाना बनाया जा रहा है।

गौर हो कि आज भाजपा नेता सुषमा स्‍वराज ने कपिल सिब्‍बल पर बिना नाम लिए आरोप लगाया था कि कांग्रेस के एक केंद्रीय मंत्री यौन उत्‍पीड़न के आरोपी तरूण तेजपाल को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। उनके पास तहलका के शेयर हैं।

यौन उत्‍पीड़न मामले में गोवा सरकार द्वारा जांच का आदेश देने पर पार्टी नेता अरूण जेटली का कहना है कि अपराधी ने अपराध के लिए खुद ही जगह का चुनाव किया अत: इससे पार्टी का कुछ भी लेना देना नहीं है। इससे किसी भी राजनीतिक मामले को नहीं जोड़ा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+